>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
डमी अभ्यर्थी को बाड़मेर से किया गिरफ्तार Monday 25 December 2023 06:27 AM UTC+00 अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2022 में अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाले डमी अभ्यर्थी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे बाड़मेर चोहटन से दबोचकर अजमेर ले आई। उसने 5 लाख रुपए लेकर अभ्यर्थी रामप्रसाद मीणा के स्थान पर परीक्षा दी थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर महमूद खान ने बताया कि बाड़मेर चोहटन ईश रोड निवासी हेमेन्द्र पुत्र लालाराम को रविवार रात गिरफ्तार किया गया। वह 5 लाख रुपए लेकर आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत परीक्षा-2022 में अभ्यर्थी दौसा लालसोट निवासी रामप्रसाद मीणा के स्थान पर परीक्षा देने आया था। आयोग की जांच में फर्जीवाड़ा सामने आ गया। अभ्यर्थी रामप्रसाद को 14 दिसम्बर को सुनवाई के लिए बुलवाया था। जांच में उसका झूठ पकड़ा गया। आयोग की ओर से सिविल लाइन थाने में प्रकरण दर्ज करवाने के बाद अभ्यर्थी रामप्रसाद मीणा को उसके हवाले कर दिया। संदेह पर रोका था परिणाम फोटो बदलकर दी परीक्षा |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
