>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गर्लफ्रैंड की हुई सगाई तो बौखलाए बॉयफ्रैंड ने वायरल किए फोटो और वीडियो, टूट गया फिर रिश्ता Tuesday 19 December 2023 03:47 AM UTC+00 युवतियों को दूसरों से मित्रता बनाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। कई बार ऐसे संबंध आगे चलकर जीवन के लिए खतरा बन जाते हैं। ऐसा ही मामला रातानाडा पुलिस थाने में दर्ज किया गया है, जिसमें एक बॉयफ्रैंड अपनी गर्लफ्रैंड से शादी करने के लिए इस कदर जिद पर अड़ा कि हाथ की नसें काटने की धमकी देने लगा। बात यहां तक भी नहीं रुकी। बॉयफ्रैंड के घरवाले भी इस काम में शरीक हो गए और लड़की से 50 लाख की फिरौती मांगने लगे। आखिर बॉयफ्रैंड लड़की के फोटो व वीडियो वायरल करके उसके मंगेतर से रिश्ता तुड़वाकर ही माना। लड़की के दादा रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने अब चार लोगों के विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज कराया है। लोको पायलट से हुई थी सगाई यह भी पढ़ें- हाईकोर्ट में कैंटीन दिलाने का झांसा देने का आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने 50 लाख की फिरौती भी मांगी। लड़की के घरवालों ने अंशुमान के घरवालों से बात की, लेकिन उसके घरवाले भी इसमें शामिल हो गए। एफआईआर के अनुसार आरोपी राहुल का पिता दुर्गाराम, दो अन्य परिचित दिनेश और पंकजपुरी ने भी लड़की को धमकाया। आरोपियों ने फोटो वीडियो उसके मंगेतर और रिश्तेदारों को भेज दिया जिससे उसका रिश्ता टूट गया और समाज में भी बदनामी कर डाली। यह भी पढ़ें- Rajasthan: 20 दिनों में 5 चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
