>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जनता के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार के बड़े कदम से इस बेहद जरूरी चीज के दामों में आई जबरदस्त गिरावट Saturday 23 December 2023 06:12 AM UTC+00 बढ़ती महंगाई के बीच आमजन के लिए राहत भरी खबर आई है। केन्द्र सरकार की ओर से खुले बाजार में सस्ते आटे की बिक्री की जा रही है। इससे गेहूं के भाव में भी करीब 250 रुपए की कमी आई है। जानकारी के अनुसार दिसंबर के शुरू में अलवर की कृषि उपज मंडी में गेहूं के भाव 2575 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल थे। जो दिसंबर के प्रथम सप्ताह में 2550 से 2650 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए। जबकि पखवाड़ा पूरा होते-होते गेहूं के भाव 2400 से 2550 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए। वहीं, वर्तमान में अलवर मंडी में गेहूं के भाव 2350 से 2450 रुपए प्रति क्विंटल है। भाव नियंत्रित करने के लिए उठाए कदम अभी 300 से 400 कट्टे की आवक भाव स्थिर रहने की संभावना |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
