>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
वीडियो वायरल: भाजपा विधायक ने मंच से एसडीएम को लताड़ा, बोले-आपको तकलीफ हो जाएगी, आपकी नई नौकरी है Sunday 24 December 2023 03:46 AM UTC+00 Viral Video: राज्य में सत्तारूढ़ हुई भाजपा के एक नवनिर्वाचित विधायक के तल्ख तेवर का वायरल वीडियो सुर्खियों में है। शाहपुरा से विधायक लालाराम बैरवा वायरल वीडियो में सार्वजनिक मंच से उपखण्ड अधिकारी नेहा छीपा को चेताते नजर आ रहे हैं। उन्होंने एसडीएम को नई नौकरी में तकलीफ हो जाने की बात कही। इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने ट्वीट किया, यह अहंकार है। विधायक ऐसे धमका रहे हैं, मानो हाईकमान से धमकाने का लाइसेंस मिल गया हो। विकसित भारत संकल्प यात्रा शुक्रवार को रायला पहुंची, जहां शिविर का विधायक बैरवा ने निरीक्षण किया। विधायक ने वहां बनेड़ा उपखंड अधिकारी नेहा छीपा को कांग्रेस सरकार के समय कोटडी क्षेत्र में हुए भट्टी कांड की याद दिलाई और बनेड़ा क्षेत्र में अवैध कोयला भट्टियां बंद कराने के निर्देश दिए। बैरवा ने एसडीएम को भटि्टयां बंद करने के सम्बंध में सवाल पूछा। एसडीएम ने कहा कि धारा 91 के तहत नोटिस जारी कर दिए हैं। उपखंड अधिकारी के जवाब से विधायक भड़क गए और कहा कि जब अतिक्रमण किया था, तब आपसे पूछा था क्या? एसडीएम ने ना कहा। तमतमाए विधायक ने कहा कि जब अतिक्रमण करने के लिए आपसे पूछा नहीं जाता है तो अतिक्रमण हटाने के लिए क्यों पूछा जा रहा है। एसडीएम ने जवाब दिया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। दोनों के बीच बहस होने लगी। विधायक ने एसडीएम से कहा, आपको तकलीफ हो जाएगी, आपकी नई नौकरी है। एक दिन में भटि्टयां नहीं हटाई तो एसडीएम ऑफिस के बाहर धरना दूंगा। इस पर ग्रामीण ताली बजाते नजर आए। यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा का अपहरण: पैसों के लिए दोस्त ने रची साजिश, दो गिरफ्तार इनका कहना है |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
