>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan News: कमरे में रूम हीटर लगा कर सो रहा था परिवार, बिस्तर में आग लगने से पिता- मासूम बेटी जिंदा जले Sunday 24 December 2023 01:58 AM UTC+00 तिजारा(अलवर). शेखपुर अहीर क्षेत्र के गांव मुंडाना में शुक्रवार रात को कमरे में हीटर चलाकर सोए एक युवक व उसकी 3 माह की बेटी जिंदा जल गई। जबकि युवक की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि ग्राम मुंडाना निवासी दीपक यादव (27), पत्नी संजू (25) व वृद्ध मां के साथ रहता था। दंपती के तीन माह की बेटी भी थी। घर में एक कमरा व रसोई है। सर्दी से बचाव के लिए कमरे में हीटर चला रखा था। नींद आने पर हीटर चालू ही रह गया। कमरे में वृद्ध मां और रसोई में दीपक पत्नी संजू व बच्ची के साथ सो रहे थे। वहां इन्वर्टर भी लगा हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि रात करीब दो बजे हीटिंग से शाॅर्ट सर्किट हुआ और बैटरी में आग लग गई। जिससे दीपक और उसकी 3 माह की बेटी की झुलस कर मौत हो गई। वहीं आग से पत्नी भी 70 प्रतिशत से अधिक झुलस गई। यह भी पढ़ें : रोडवेज बस में सीट को लेकर विवाद, युवक ने महिला कांस्टेबल के मारा थप्पड़ दरवाजे के पास थी चारपाई यह भी पढ़ें: साहब...पति की मौत हो चुकी है, चार बच्चों का पेट कैसे पालूंगी...मदद करो |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
