>>: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे जैसलमेर, ऐसे हुआ स्वागत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को सीमावर्ती जैसलमेर की यात्रा पर पहुंची। वे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगी। उसके बाद शाम के समय जैसलमेर के शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले राजीविका मिशन के महिला सहायता समूह लखपति दीदी के कार्यक्रम में भाग लेंगी और हजारों की तादाद में उपस्थित महिलाओं से संवाद करेंगी। राष्ट्रपति शनिवार दिन में राजकीय विमान से एयरफोर्स पहुंची और वहां से हैलीकॉप्टर के जरिए फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित सेना के कार्यक्रम में भाग लेने रवाना होगी। वहां से लौटने के बाद शाम के समय उनका पूनमसिंह स्टेडियम में आयोजित लाभार्थी महिलाओं से संवाद का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के लिए विशाल डोम टेंट स्थापित किया गया है।
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: राजस्थान सरकार का पहला बड़ा आदेश, प्रदेश में इन चीजों पर लग गई रोक


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहुंचे
प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को जैसलमेर पहुंंचे।उनका यात्रा कार्यक्रम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जैसलमेर यात्रा के मद्देनजर बना है। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय भी जाने वाले है। एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राजकीय वायुयान से जैसलमेर पहुंचे मुख्यमंत्री शर्मा का पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह ,अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज अभय कुमार, एडीजी ट्रैफिक हवासिंह घुमरिया, सचिव ग्रामीण विकास मंजू राजपाल, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर जयनारायण शेर, जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान,सिविल एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रमोद मीना ने उनकी अगवानी की एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.