>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जयपुर में चोरों के हौसलें बुलंद..दिनदहाड़े चुरा ले गए अस्सी हजार की सिगरेट Friday 22 December 2023 05:20 AM UTC+00 जयपुर। राजधानी जयपुर में चोरों के हौसले बुलंद है। चोर दिनदहाड़े बीच बाजार में चोरियों की वारदात को अंजाम दे रहें है। चोरों को पुलिस को कोई भय नहीं है। ऐसा ही मामला श्याम नगर इलाके में सामने आया है। जहां चोरों ने दिन दहाड़े अस्सी हजार रुपए की सिगरेटें चुराई। इसके बाद चोर सिगरेटों से भरे थैले लेकर भाग गए। चोरी के बाद अब पुलिस चोरों की तलाश में लग गई है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथ खाली है। चोर पुलिस की गिरफ्त से दूर है। लेकिन चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रहीं है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहीं है। पुलिस चोरों को दबोचने के लिए पूरे प्रयास कर रहीं है। बता दें कि मामला श्याम नगर इलाके का है। चोरी की घटना 19 दिसंबर की है। चोरी के बाद पीड़ित सोनू गेरा निवासी नवदुर्गा कॉलोनी पुलिस थाने में पहुंचा। जहां पीड़ित सोनू ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि वह बाजार में सिगरेट सप्लाई का काम किया करता है। 19 दिसम्बर को सिगरेट की सप्लाई करने के लिए निकला था। जब पीटीएन मिश्रा मार्ग के पास बब्लू जनरल स्टोर पर सिगरेट दे रहा था। इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए। एक युवक बाइक से नीचे उतरा। उसकी स्कूटी के चारों तरफ घूमने लगा। जैसे ही वह दुकानदार से बात करने में लगा। इसी दौरान चोर स्कूटी पर रखे अस्सी हजार रुपए की सिगरेट से भरे दोनों बैग लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी का पीछा भी किया। लेकिन बाइक सवार दोनों आरोपी न्यू सांगानेर रोड पर विजय पथ के पास गायब हो गए। पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जहां सीसीटीवी में चोर सिगरेट चोरी करता दिख रहा है। सोनू ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर श्याम नगर थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। वहीं पुलिस अब चोरों की तलाश में लगी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
