>>: Year Ender 2023 : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड समेत राजस्थान की वह 8 घटनाएं जिन्होंने इस साल बटोरी सुर्खियां, जानें

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Year Ender 2023 : वर्ष 2023 बस जाने वाला है। कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल राजस्थान में कई बड़ी घटनाएं हुई जिन्होंने देश ही नहीं दुनिया में भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। यह घटनाएं राजनीतिक भी रहीं हैं और आपराधिक भी। कुछ ऐसी भी थी जिसने राजस्थान का मान और गौरव बढ़ाया। कुछ घटनाएं तो ऐसी थी जिसने जनता की आंखों के पोरों को गीला कर दिया। आइए एक बार जाते साल 2023 की इन घटनाओं याद कर लें।

राजस्थान में सरकार बदली, भजनलाल शर्मा सीएम बने

इस वर्ष सबसे बड़ी घटना राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के बाद कांग्रेस सरकार का सत्ता से जाना है। उसकी जगह भाजपा सरकार का आना है। 15 दिसम्बर को राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा चुने गए। इस चुनाव में भाजपा को 115 सीट व कांग्रेस का 69 सीट पर विजय प्राप्त हुई।

bhajan_lal_sharma_cm.jpg



घुड़सवार दिव्यकृति सिंह को मिलेगा अर्जुन अवार्ड

दिव्यकृति सिंह, एक ऐसा नाम जिसने राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। दिव्यकृति सिंह (23 वर्ष) ने हांगझाउ एशियन गेम्स 2023 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। वह भारतीय घुड़सवारी ड्रेसाज टीम की सदस्य रहीं हैं। देश को घुड़सवारी में 41 साल के लंबे अंतराल के बाद यह सम्मान मिला है। उनकी इस सफलता को देखते हुए खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 के तहत दिव्यकृति सिंह को Arjuna Award देने की घोषणा की है। वह सबसे कम उम्र में Arjuna Award से सम्मानित होने वाली घुड़सवार बनीं हैं। इस अंतरराष्ट्रीय ड्रेसेज राइडर का जन्म जयपुर में हुआ था। इनके पिता का नाम विक्रम सिंह राठौड़ है, यह राजस्थान पोलो संघ से जुड़े हुए हैं। दिव्यकृति ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जीसस एंड मैरी कॉलेज से (मनोविज्ञान) पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ें - वासुदेव देवनानी राजस्थान विधानसभा के निर्विरोध स्पीकर निर्वाचित, पक्ष-विपक्ष ने दी बधाइयां

गोगामेड़ी हत्याकांड से मचा हंगामा, अब NIA करेगी जांच

5 दिसंबर को राजस्थान में एक बड़ा क्राइम हुआ। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में पांच दिसंबर को उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। पुलिस विभाग की सख्ती के बाद कुछ आरोपी पकड़े गए। जिन्हे जेल में बंद कर दिया गया है। सके बाद गृह मंत्रालय ने सख्त एक्शन लेते हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जांच NIA को सौंप दी है।

खूब चर्चाओं में रहा पेपर लीक मामला

राजस्थान का पेपर लीक मामला इस साल खूब चर्चाओं में रहा। युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बाद ईडी हरकत में आई। जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राजस्थान पब्लिक कमीशन के सदस्य अनिल कुमार मीना और बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि 21 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच आरपीएससी की सीनियर टीचर की भर्ती की परीक्षा के पेपर लीक किए गए।

sukhdev_singh_gogamedi.jpg



भीलवाड़ा के कोटड़ी में बच्ची संग गैंग रेप, फिर भट्टी में झोंका

भीलवाड़ा जिले की कोटड़ी में 3 अगस्त 2023 एक ऐसी घटना हुई, जिसे सुनकर जनता की आंखें नम हो गई। यह इतना बड़ा अपराध था कि जिसने भी सुना उसने ही अपराधियों को कोसा। कोटड़ी एक नाबालिग बच्ची से गैंगरेप के बाद उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर बोरे में भरकर कोयल की भट्टी में जला दिया। इस अपराध ने प्रदेश ही नहीं देश को भी शर्मसार किया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में कई संदेश दे गई

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस साल खूब चर्चित रही। भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान का भी जुड़ाव रहा। भारत जोड़ो यात्रा ने राजस्थान के झालावाड़ में 4 दिसंबर शाम को प्रवेश किया। कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, दौसा और अलवर होते हुए वह हरियाणा गई। 18 दिन तक राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने सुर्खियां बटोरी।

कोटा में कोचिंग के 27 छात्रों ने की आत्महत्या

कोटा की कोचिंग संस्थाओं में पढ़ रहे छात्र-छात्रों ने आत्महत्या कर पूरे देश का ध्यान खींचा। वर्ष 2023 में करीब 27 कोचिंग छात्र-छात्रों ने आत्महत्या किए। इसके चलते कोचिंग संस्थाओं संग माता-पिता भी निशाने पर आ गए। आत्महत्या रोकने और बचाव की कई गाइडलाइन बनाई गई। बच्चों के समर्थन और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए कई संस्थाए आगे आई।

यह भी पढ़ें - Good News : शिक्षा विभाग ने अपना आदेश वापस लिया, अब रद्द नहीं होगी प्रतिनियुक्ति

bharat_jodo_yatra_rajasthan.jpg
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.