>>: Year Ender 2023: राजस्थान की राजनीति में इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये 5 बड़े बदलाव

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Year Ender 2023: साल 2023 खत्म होने को है। इस साल राजस्थान की राजनीति में कई बड़ी हलचलें और कई बड़े बदलाव देखने को मिले। लाल डायरी को लेकर गरमाई सियासत से लेकर राजस्थान में कांग्रेस राज से भाजपा राज आने जैसी बड़ी ख़बरे शामिल है। आइए जानते हैं साल 2023 के वो कौनसे 5 बड़े राजनीतिक घटनाक्रम रहे जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।

 

1 . नए मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा
राजस्थान में सांगानेर से पहली बार चुनकर आए विधायक भजन लाल शर्मा को प्रदेश के मुख्यमंत्री की मिली कमान ने सभी को चौंका दिया। ब्राह्मण समुदाय से आने वाले शर्मा इससे पहले प्रदेश भाजपा में महामंत्री का पद संभाल रहे थे। वह आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं।

2 . बीजेपी स्पष्ट बहुमत से आई
5 साल तक विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी के लिए भी ये साल बहुत अच्छा रहा है। हाल ही में हुए 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने राजस्थान समेत 3 राज्यों में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। राजस्थान में बीजेपी की इस जीत से सरकार बदलने की परंपरा कायम रही।

3 . कटारिया बने असम का राज्यपाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे गुलाब चंद कटारिया को असम के राज्यपाल की बड़ी जिम्मेदारी से नवाजा गया। इस कारण बीजेपी को नेता प्रतिपक्ष पद पर कटारिया की जगह वरिष्ठ विधायक राजेंद्र राठौड़ को जिम्मेदाई देनी पड़ी। वहीं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को पार्टी ने उप नेता प्रतिपक्ष का जिम्मा दिया।

यह भी पढ़ें : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड समेत राजस्थान की वह 8 घटनाएं जिन्होंने इस साल बटोरी सुर्खियां, जानें

4 . भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बदले
साल 2023 के शुरुआत में राजस्थान बीजेपी में बड़ा बदलाव हुआ। मार्च महीने में प्रदेशाध्यक्ष पद से सतीश पूनियां को हटाकर चित्तौड़गढ़ से दो बार के सांसद सीपी जोशी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई।

5 . लाल डायरी विवाद, मंत्री बर्खास्त
इस साल राजस्थान विधानसभा में लाल डायरी ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया। मंत्री पद से हटाए गए विधायक राजेंद्र गुढ़ा लाल डायरी को लेकर विधानसभा पहुंचे थे। गुढ़ा को जबरन सदन से निकाल दिया गया और डायरी का एक हिस्सा छीन लिया गया। ये मुद्दा काफी चर्चा में रहा।

यह भी पढ़ें : सबसे पहले पीएम मोदी की इन 10 गारंटियों पर होगा काम, जानें भजनलाल सरकार ने क्या लिया बड़ा फैसला?

 

 

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.