>>: भीलवाड़ा के चंद्रशेखर आजाद नगर में प्लास्टिक फ्रेम के गोदाम में आग

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भीलवाड़ा के चंद्रशेखर आजाद नगर में जैन मंदिर के पास एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने प्लास्टिक फ्रेम के गोदाम में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। फ्रेम जलकर राख हो गए। आग पर दो दमकल व आसपास के लोगों की मदद से काबू पाया गया। आग का ाधुआं दो किलोमीटर दूर तक दिखा। घटना से मकान के साथ व्यापारी को भी लाखों का नुकसान हुआ।


आजाद नगर में रियल फ्रेमिंग आर्ट के संचालक करण बियानी फोटो फ्रेम का काम करता है। ग्राउंड फ्लोर पर शॉप है, जबकि दूसरी मंजिल पर गोदाम है, जहां बिजली कनेक्शन भी नहीं है। शुक्रवार शाम चार बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किया। दो दमकल मौके पर पहुंचे। करीब साढ़े पांच बजे आग पर काबू पाया गया। गोदाम में रखे फ्रेम जल गए। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रताप नगर थाने से जाप्ता पहुंचा। पुलिस ने बताया कि पहले आग लगने से सिलेंडर फटने की सूचना मिली थी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.