>>: हत्या के मामले में दो दंपतियों सहित पांच गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

शाहपुरा जिले के पारोली थाने के बिसनियां में सामलाती कुएं को लेकर उपजे विवाद में युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि देवीलाल (38) व उसके भाई रामजस धाकड़ पर उनके रिश्तेदार आशाराम व प्रहलाद धाकड़ आदि ने मंगलवार सुबह हमला कर दिया। इसमें देवीलाल की मौत हो गई थी।

 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। नामजद आरोपी प्रहलाद धाकड, आशाराम धाकड, समोक देवी धाकड, फोरिया देवी धाकड एवं शिवराज धाकड निवासी इंदोकिया को गिरफ्तार किया है। इनमें दो दंपती है। इसने पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामस्वरूप धाकड, देवीलाल धाकड व रामजस धाकड़ ने मिलकर 6- 7 साल पहले सामलाती कुआ खुदवाया था। इसे लेकर विवाद चल रहा था।

 

यार्ड से 7 ट्रेलर व 1 ट्रॉली चोरी
भीलवाड़ा के तिलकनगर रिंग रोड स्थित एक यार्ड से 7 ट्रेलर व एक ट्रॉली चोरी हो गए।मोहम्मदी कॉलोनी निवासी मोईनुद्दीन शेख ने तिलकनगर में अपनी भूमि पर यार्ड बना रखा है। सम्पत बोहरा व संजय यादव ने 5-6 माह पूर्व यार्ड में सात ट्रेलर व एक ट्रॉली खड़ी की। इसमें वाहनों की चॉबियां व कागजात रखे थे। ये सभी वाहन यार्ड से चोरी हो गए। शेख ने आरोप लगाया कि कल्याण गुर्जर की अगुवाई 15 से 20 वाहनों से आए 150 से 200 लोगों ने चोरी की। सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दिव्यांग को फर्जी प्रमाण पत्र जारी किया
भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां पुलिस ने दिव्यांग का फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि सीएमएचओ अजमेर गोपाल गुप्ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। इसमें बताया कि सीएमएचओ की एसएसओ आईडी से 3 जून को दिव्यांग को फर्जी प्रमाण पत्र जारी किया। सीएमएचओ के स्थान पर प्रकाशचन्द्र सैनी व गोपाल गुप्ता के डिजिटल हस्ताक्षर फर्जी पा गए। दोनों संदिग्धों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कार की टक्कर से एएनएम समेत दो घायल
भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से एएनएम समेत दो महिलाएं घायल हो गई। इन्हें एमजीएच में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, उपस्वास्थ्य केंद्र पालड़ी की एएनएम रिंकू सोनी ने रिपोर्ट दी कि वह और सीता लुहार टीकाकरण के लिए गोविंदपुरा जा रही थी कि एक कार ने टक्कर मार दी। वे दोनों घायल हो गई। चालक कार भगा ले गया।

चार साल की बच्ची से मारपीट
भीलवाड़ा के सुभाषनगर पुलिस ने ट्यूशन गई चार साल की बच्ची से मारपीट व गला दबाकर मारने का प्रयास का मामला दर्ज किया है। सुभाषनगर निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी कि उसकी बच्ची 29 सितंबर को ट्यूशन पढ़ने आरके कॉलोनी गई थी। बच्ची को राजू व उसका चालक मनीष सांसी ने कार में ले जाकर पीटा। गला दबाकर मारने की कोशिश की। लहूलुहान बच्ची को घर छोड़ गए। पुलिस अधीक्षक ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.