>>: आरोपी सोना चुराने के बाद बैंक से उठा लेते थे गोल्ड लोन, दो गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

रायसिंहनगर. समेजा कोठी थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपए की नगदी व जेवराज चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर को समेजा कोठी थाना क्षेत्र के 21 एसजेएम खोखरावाली चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें परिवादी की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था कि अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात व लाखों रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शुक्रवार को मामले खुलासा करते हुए आरोपी हरदीप ङ्क्षसह व संदीप नायक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी स्मैक पीने के आदी है, जो नशा करने के लिये वारदात को अंजाम देते थे। दोनों आरोपी ताला लगे हुए सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी चोरी करने के बाद सोना व चांदी के आभूषण अलग-अलग गोल्ड लोन एंजेसी में जमा करवाने के बाद गोल्ड लोन उठाते थे। ताकि पुलिस की पकड़ में नहीं आए। इस वारदात के खुलासे में पुलिस थाने के कांस्टेबल कालूराम व बलकरण ङ्क्षसह की विशेष भूमिका रही। जिन्होंने सीसीटीवी व अन्य तरीके से इस वारदात को खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध जिले भर के पुलिस थाने में अन्य मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिसमें बड़े खुलासों होने की संभावना जताई जा रही है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.