>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
सिंह ही होगा करणपुर का किंग, क्योंकि यहां सरदार ही है असरदार Friday 22 December 2023 02:27 PM UTC+00 प्रदेश में भले ही नई सरकार का गठन हो गया हो लेकिन श्रीगंगानगर जिले की करणपपुर विधानसभा सीट के स्थगित चुनाव के लिए मतदान पांच जनवरी तथा मतगणना आठ जनवरी को होगी। इस मुकाबले का परिणाम चाहे कुछ भी लेकिन करणपुर का किंग इस बार भी किसी सिंह का ही बनना तय है। खास बात यह है कि करणपुर विधानसभा सीट पर लगभग हर बार सरदार ही असरदार रहे हैं। एक उपचुनाव के कारण करणपुर विधानसभा सीट के लिए अब तक 16 बार चुनाव हुए हैं। इनमें 15 बार जीत का सेहरा सरदार प्रत्याशी के सिर पर ही बंधा है। सिर्फ एक बार गैर सिख चेहरा कुंदनलाल मिगलानी 1990 में यहां से जीते थे, बाकी आजादी से लेकर अब तक इस सीट पर सरदारों का ही दबदबा रहा है। खास बात यह है कि करणपुर के सोलह विधायकों में दो बार महिलाएं भी जीती हैं लेकिन वह भी सिख समुदाय से ही थीं। विदित रहे कि करणपुर विधानसभा का चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीतसिंह कुन्नर के निधन के कारण स्थगित हो गया था। कांग्रेस ने अब उनके पुत्र रुपीन्द्रपालसिंह उर्फ रुबी को टिकट दी है जबकि बाकी प्रत्याशी यथावत ही रहे। यहां प्रमुख मुकाबला कांग्रेस के रुबी, भाजपा के सुरेन्द्रपालसिंह टीटी एवं आम आदमी के पार्टी के पृथीपाल सिंह संधू के बीच माना जा रहा है। यहां कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। सन 2018 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के गुरमीतसिंह कुन्नर जीते थे जबकि पृथीपाल संधू दूसरे जबकि भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्रपालसिंह टीटी तीसरे स्थान पर रहे थे। मंत्रिमंडल में भी रहा है करणपुर का दखल तितरसिंह भी डटे हैं 32वीं बार मैदान में
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
