>>: राजस्थान के इस पार्टी ने प्रमुख दलों का बिगाड़ा गणित, अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अलवर जिले की 11 विधानसभा सीटों पर तीसरा मोर्चा के दलों के परिणाम चौंकाने वाले रहे। बानसूर विधानसभा सीट से भाजपा के देवीसिंह शेखावत चुनाव जीते। शेखावत को 61 हजार 605 वोट मिले, जो कि कुल वोटिंग का 33.84 प्रतिशत था। यहां दूसरे नम्बर पर आसपा प्रत्याशी रोहिताश शर्मा रहे। शर्मा ने 54 हजार 185 वोट हासिल किए, जो कि कुल वोटिंग के 29.77 प्रतिशत था। आसपा ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला रावत को तीसरे नम्बर पर धकेला। रावत को 45 हजार 639 वोट मिले, जो कि कुल वोटिंग का 29.77 प्रतिशत रहा। रामगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के जुबेर खान चुनाव जीते। यहां दूसरे नम्बर आसपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह रहे।

सुखवंत ने 74 हजार 69 वोट लिए और भाजपा प्रत्याशी जय आहूजा को तीसरे नम्बर पर धकेला। आहूजा का 34 हजार 882 ही वोट मिले। वहीं, तिजारा में आसपा प्रत्याशी उदमीराम ने 8 हजार 54 वोट लिए और कांग्रेस का गणित बिगाड़ दिया। यहां भाजपा महंत बालक नाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान को 6 हजार 173 वोट से हराया था।

बसपा और आप ने भी बिगाड़ा गणित

आसपा के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी चुनाव में भाजपा और कांग्रेस का समीकरण को बिगाड़ने में कामयाब रही। किशनगढ़बास में कांग्रेस प्रत्याशी दीपचंद खैरिया ने जीत दर्ज की। खैरिया ने भाजपा प्रत्याशी रामहेत यादव को 10 हजार 496 वोटों से हराया। यहां से बसपा प्रत्याशी सिमरत कौर संधु ने 23 हजार 371 वोट लिए थे। थानागाजी कांग्रेस प्रत्याशी कांति मीणा ने भाजपा प्रत्याशी हेमसिंह भड़ाना को मात्र 1939 वोटों से हराया। यहां आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कैलाश मीणा ने 19 हजार 876 वोट लिए।

यह भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी तीसरी बार बनेंगे पीएम, बोले गजेंद्र सिंह शेखावत

लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन शुरू

प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ तीसरा मोर्चा के दल आसपा, बसपा और आप ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी उतारने को लेकर तीसरा मोर्चा के दलों में मंथन शुरू हो गया है। संगठनों की बैठक में प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा की जा रही है।

यह भी पढ़ें - राजस्थान कैबिनेट पर नया अपडेट, सीपी जोशी बोले - अभी बनेगा छोटा मंत्रिमंडल

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.