>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में यहां दो युवकों का 'शेर' से सामना, फूली सांसें... वन विभाग ने जारी किया अलर्ट Monday 25 December 2023 07:31 AM UTC+00 शक्करगढ़ (भीलवाड़ा)। नवगठित शाहपुरा जिले में शक्करगढ़ क्षेत्र के किशनगढ़ में शनिवार रात शेर की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से सनसनी फैली है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी और लोगों को सतर्क रहने को कहा। हालांकि वायरल वीडियो में दिखे जानवर के शेर के नहीं होने की अभी तक अधिकारिक पृष्टि भी नहीं हुई है। किशनगढ़ के नारायण मीणा व योगेश मीणा ने पत्रिका को बताया कि शनिवार रात खेत की रखवाली कर रहे थे। नीलगाय घुसने पर उसे जंगल की तरफ भगा रहे थे। हाथ में टॉर्च थी। मोबाइल का वीडियो चालू था। तभी एक जानवर की पदचाप सुन ठिठक गए। उन्होंने टॉर्च से रोशनी डाली तो सामने बब्बर शेर बैठा दिखा, जो उन्हें देख दहाड़ा। सामने शेर देख दोनों डर गए। दोनों का कहना है कि शेर बूढ़ा होने के कारण हलचल नहीं कर पा रहा था। मोबाइल चालू होने से शेर व उसकी दहाड़ मोबाइल में कैद हो गई। दोनों दौड़ते हुए गांव पहुंचे। घटना की जानकारी से समूचा ग्रामवासी सन्न रह गया। वनकर्मी तलाश रहे पदचिन्ह पंजे या दहाड़ की दें सूचना |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
