>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan : कोहरे का कहर, जयपुर कोटा बाईपास पर ट्रेलर, कंटेनर से भिड़ा, कंटेनर चालक फरार Monday 25 December 2023 07:50 AM UTC+00 Trailer Container Collides :हनुमानगर में कोहरे का साइड इफेक्ट। आज कल राजस्थान में कोहरा कहर बरपा रहा है। घने कोहरे की वजह से वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शहर व आस-पास में सोमवार सुबह भी दूसरे दिन कड़ाके की सर्दी के बीच घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते राजमार्ग पर वाहन धीमी रफ्तार से चले। पर जरा लापरवाही हुई तो हादसे भी हुए। सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे जयपुर कोटा बाईपास पर एक ट्रेलर आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ा। हादसे में चालक घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार यह हादसा चिंताहरण बालाजी कट के समीप राजमार्ग पर हुआ। जहां कोटा की ओर जा रहा एक ट्रेलर आगे चल रहे कंटेनर से जा भिड़ा। प्रत्यख्दर्शियों ने बताया कि आगे वाले कंटेनर ने एकाएक ब्रेक लगा दिए। वही कोहरे में दिखाई नहीं देने से ट्रेलर उससे टकरा गया। लेकिन कंटेनर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
