>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
लोकसभा चुनाव में फिर भाजपा का रहेगा दबदबा Sunday 24 December 2023 04:32 PM UTC+00 #elections भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का कहना है कि राज्य का मंत्रिमंडल संक्षिप्त होगा और लोकसभा चुनाव के बाद इसका विस्तार किया जा सकेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को फिर से बहुमत मिलने का दावा किया। अपने दो दिवसीय प्रवास पर जिले में पधारे जोशी का रेलवे स्टेशन पहुंचने पर जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। वहीं भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष का कहना था कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस को जोरदार तरीके से मनाये जाने का आह्वान किया। सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह के पुत्रों को सम्मान देने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उनका कहना था कि अपने देश और धर्म के लिए इस प्रकार के बलिदान की गाथा बहुत कम देखने को मिलती है।इस अवसर पर संगठन का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि संगठन को सर्वोपरि समझते हुए राष्ट्र के लिए कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान है। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा, जो आचार संहिता के कारण गंगानगर जिले में अभी नहीं पहुंची है, को पूरे जोश और ऊर्जा से आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूचियों के भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिए। इससे पहले जोशी ने पीएम नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी ने असंभव को भी संभव करके दिखाया है इससे देश की जनता का अटूट विश्वास हैं। उन्होंने दावा किया कि इसी विश्वास की डोर के माध्यम से अगले साल 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा और भी अधिक मजबूती के साथ सरकार बनाएगी और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी शपथ लेंगे। इस मौके पर प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनियां, प्रियंका बैलान, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह सोढ़ी, सांसद निहालचंद, हनुमानगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पारीक, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी, सादुलशहर विधायक गुरवीर बराड़, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, रतन गणेशगढ़िया आदि मौजूद थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
