>>: Digest for December 24, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

Karanpur Vidhan Sabha Election 2023: श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। यों तो इस सीट की हार-जीत से तकनीकी रूप में दोनों दलों पर असर नहीं होगा। लेकिन राज्य की सत्ता गंवा चुकी कांग्रेस इस चुनाव को जीतकर लोकसभा चुनाव के लिए आम कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहती है, वहीं राज्य की सत्ता पर काबिज हो चुकी भाजपा अपना इकबाल बनाए रखना चाहती है। यही वजह है कि दोनों दल चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुटे हैं। करणपुर सीट पर चुनाव में 14 दिन शेष हैं। दोनों दलों का प्रचार अगले हफ्ते से जोर पकड़ेगा। भाजपा का फोकस अभी मंत्रिमंडल विस्तार पर है। यह अगले हफ्ते होना बताया जा रहा है। इसके बाद भाजपा नेताओं के भी यहां दौरे तेज होंगे। यह चुनाव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रतिष्ठा भी जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें : National Farmer's Day 2023: राजस्थान में हो रही है अमरीकन केसर की खेती, अच्छे मुनाफे से किसान हो रहे प्रेरित

कांग्रेसः 26 नेताओं को सौंपी प्रचार की कमान
करणपुर में प्रचार को लेकर कांग्रेस ने शुरुआत कर दी है। चुनाव प्रचार और प्रबंधन के लिए प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा 26 नेताओं की कमेटी भी बना चुके हैं। 19 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पदाधिकारियों की बैठक भी ले चुके हैं। पार्टी ने जिन 26 नेताओं को प्रचार की कमान सौंपी है, उनमें पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल के अलावा विधायक व वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

भाजपाः भाजपा ने बनाई चुनाव संचालन समिति
भाजपा ने करणपुर सीट पर चुनाव को लेकर संचालन समिति का गठन कर दिया है। समिति के प्रदेश संयोजक नारायण पंचारिया को बनाया गया है। इनके अलावा समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सी.आर. चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह, एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल और गंगानगर के जिलाध्यक्ष श्रवणपाल मान को शामिल किया गया है। इनके अलावा कई विधायक व वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के चलते नहीं हो सका था चुनाव
करणपुर सीट पर चुनाव होना था, लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया था। अब चुनाव कांग्रेस ने यहां से कुन्नर के पुत्र रुपिन्दर कुन्नर को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार का पहला बड़ा आदेश: प्रदेश में नए कार्यों के टेंडर पर रोक, अरबों के काम अटके

पहले सत्ताधारी कांग्रेस ने ही मारी थी बाजी
विधानसभा चुनाव 2018 में भी आम चुनाव के दौरान रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा उम्मीदवार के निधन के चलते चुनाव स्थगित किया गया था। राज्य में कांग्रेस सत्ता में लौटी। इसके बाद यहां चुनाव हुए तो कांग्रेस ने ही बाजी मारी थी।

पुलिस की ओर से वांछित आरोपियों, गैंगस्टरों के गुर्गों व अपराधिक प्रवृति के लोगों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत शुक्रवार सुबह चार बजे 297 पुलिसकर्मियों की 61 टीमों की ओर से 297 स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। जिसमें 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) एमएन निदेश के मार्गदर्शन में शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले में एक दिवसीय विशेष अभियान गया। जिसमें डकैती, चोरी, नकबजनी, लूट के अपराधों में चालानशुदा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इनके ठिकानों पर एक साथ दबिश की कार्रवाई की गई।


इससे पहले सुबह चार बजे सभी थानों पर पुलिसकर्मी एकत्रित हुए। जहां डीएसपी व थाना प्रभारियों की ओर से पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया। ब्रीफ करने के बाद सभी को आरोपियों के ठिकानों पर रवाना किया गया। जिले में 61 टीमों की ओर से आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ दबिश की कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के ठिकानों के आसपास के लोगों में हडक़ंप मच गया। लोग जब सोए हुए थे, उस दौरान पुलिस की टीमें घरों पर दबिश दे रही थी। सुबह जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी अपने घरों में सोए हुए थे। जहां से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


भीषण सर्दी में सुबह पड़ी दबिश
- पुलिसकर्मियों की ओर से सुबह चार से पांच बजे के बीच आरोपियों के ठिकानों पर भीषण सर्दी के मौसम में दबिश की कार्रवाई की। जहां घरों में आरोपी पुलिस को रजाई व कंबलों में लिपटे हुए मिले। जहां से पुलिस आरोपियों को कंबल व रजाई सहित अपने साथ ले आई।


112 आरोपी किए गिरफ्तार
- पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में 112 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरणों में वांछित सात आरोपियों के अलावा इस कार्रवाई में 105 व्यक्तियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। जिनको पाबंद करवाया गया है।

जिले में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पुलिस की ओर से महानगरों की तरह इमरजेंसी में तत्काल मदद पहुंचाने के लिए 112 नंबर डायल करते ही पीडि़त व्यक्ति को तुरंत मदद मिलेगी। इससे पीडि़त को राहत मिलेगी, वहीं अपराधों की भी रोकथाम हो सकेगी। इसके लिए श्रीगंगानगर जिले को 11 नए वाहन मिले हैं, जिनको शुक्रवार को पुलिसस लाइन से संबंधित थानों के लिए रवाना किया गया। यह वाहन 24 घंटे संचालित रहेंगे।


निर्भया कांड के बाद केन्द सरकार की ओर से यह योजना सभी प्रदेशों में लागू की गई थी। सबसे पहले महानगरों में ऐसे वाहन उपलब्ध कराए गए थे। इसके बाद अन्य शहरों में तथा अब जाकर श्रीगंगानगर सहित अन्य जिलों का नंबर आया है। श्रीगंगानगर जिले को 26 वाहन मिलने हैं। इनमें से 11 वाहन शुक्रवार को मिल चुके हैं और संबंधित थानों में पहुंचा दिए गए हैं। पंद्रह वाहन कुछ दिन मिलने की उम्मीद है।


संकट फंसे हैं तो 112 पर करना होगा डायल
- पुलिस की ओर से आपातकालीन सहयोग के लिए डायल 112 नंबर शुरू किया गया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस से तुरंत मदद प्राप्त कर सकता है। इस दौरान संकट में फंसे हुए व्यक्ति को कुछ ही समय में पुलिस की मदद मिलेगी। 112 पर जानकारी देने के बाद वाहन से पुलिसकर्मी उसकी लोकेशन पर पहुंच जाएंगे।


आधुनिक संसाधनों से लैस वाहन
- पुलिस की ओर से आपातकालीन सेवा डायल नम्बर 112 शुरू की गई है। इसको लेकर सहायता उपलब्ध कराने वाला वाहन कई अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त है। वाहन में मेडिकल किट, स्ट्रेचर, तीन डंडे, तीन हैलमेट, रस्सी, कुल्हाडी, हथौडा, डबल बैटरी, तीन पुलिसकर्मी, वायरलैस, हूटर और हथियार है।

वाहन के चारों दिशाओं में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जो सीधे अभय कमांड सेंटर से जुड़े हैं। इस दौरान किसी भी पीडि़त की सूचना पर वाहन अभय कमांड में बैठा पुलिसकर्मी निर्देश देगा और उसकी लोकेशन भेजेगा। जो वाहन में लगी स्क्रीन पर शुरू हो जाएगी। इसके अलावा वाहन में एक मोबाइल भी है।


सूचना मिलते ही वाहन हो जाएगा रवाना
- पुलिस की डायल 112 नंबर पर आपातकालीन सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके के लिए रवाना हो जाएगी। इस वाहन में तीन पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। इसके अलावा वाहन का चालक कंपनी का है। सूचना मिलने के महज 2 मिनट में चालक वाहन लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हो जाएगा।


लाइन से की गई रवाना
- पुलिस के ये 11 वाहन गुरुवार को यहां पहुंच गए थे। जिले में आचार संहिता लागू होने के कारण शुक्रवार को बिना किसी औपचारिकता किए निर्देश देकर रवाना कर दिया गया। इस दौरान पुलिस में कंपनी के प्रोग्राम मैनेजर शिवसिंह जादौन, जिला प्रतिनिधि गौरव कुमार व पुलिसकर्मी मौजूद थे।


इन थानों को मिले वाहन
- राजियासर, गजसिंहपुर, सूरतगढ़, केसरीसिंहपुर, घमूडवाली, श्रीकरणपुर, पदमपुर, सादुलशहर, लालगढ़, चूनावढ़ व हिन्दुमलकोट थाने को एक-एक वाहन मिला है। शेष थानों को दूसरे चरण में वाहन दिए जाएंगे।


अनूपगढ़ को मिले 11 वाहन, 6 आए
- अनूपगढ़ जिले के लिए भी 11 आपातकालीन वाहन अलॉट हुए हैं। इनमें से 6 वाहन शुक्रवार को संबंधित थानों के लिए रवाना कर दिए गए। अभी पांच वाहन शेष है।

PPC 2024: सीबीएसइ और आरबीएसइ के स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के दिन नजदीक आ रहे हैं। ऐसे में परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए प्रधानमंत्री, विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम के तहत 12 जनवरी रात 12 बजे तक आवेदन जारी हैं। इसमें सरकारी और गैर सरकारी जिले के 3072 स्कूलों में पढऩे वाले तीन लाख 72 हजार विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10 वीं व 12 वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर चुका है जबकि राजस्थान बोर्ड अजमेर अभी टाइम टेबल जारी किया जाना है। अजमेर बोर्ड की परीक्षाएं 29 फरवरी से शुरू होना प्रस्तावित है।

विजेता को एग्जाम वॉरियर पुस्तक
प्रतियोगिता में चयनित विजेताओं को प्रधानमंत्री के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। सत्र के पूरा होने के बाद उन्हें प्रशस्ति पत्र और परीक्षा पर चर्चा किट भी प्रदान की जाएगी। स्टूडेंट्स को एनसीइआरटी के निदेशक की ओर से हस्ताक्षरित एक प्रमाण पत्र और एग्जाम वॉरियर पुस्तक भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
यह भी पढ़ें : खतरनाक: 12 साल के बालक को मोबाइल की लत ने पहुंचाया अस्पताल, गर्दन अकड़ी और मुंह भी जकड़ा


पीपीसी-2024 के तहत किसी भी बोर्ड के कक्षा-6 से 12 वीं तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें चयन के लिए ऑनलाइन रचनात्मक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों की ओर से पीएम के लिए अधिकतम 500 वर्णों में अपना प्रश्न भी प्रस्तुत कर किया जा सकता है। इसमें सरकारी व निजी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।
-रचना मिड्ढा, एडीइओ प्रारंभिक मुख्यालय शिक्षा विभाग

श्रीकरणपुर (श्रीगंगानगर). चुनाव विभाग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता के लिए शनिवार शाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागो निकाली। एसडीएम कार्यालय परिसर से रवाना होकर नगरपालिका में इसका समापन किया गया। वहां पंजाबी लोक नृत्य गिद्दे के साथ अनिवार्य मतदान का संदेश दिया। आगाज के अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सुभाषचंद्र चौधरी, बीडीओ विनोद रेगर, नायब तहसीलदार सूर्यदेव स्वामी, स्वीप प्रभारी राजकुमार नागपाल, नवजोत सिंह व विनोद सेठी आदि ने अनिवार्य मतदान का आह्वान किया। जागो निकालने के दौरान सीडीपीओ रमनदीप कौर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्य बाजार से अनिवार्य मतदान की अपील करते हुए निकले। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीदेवी, नीरू, सीमा, कुलदीप कौर, सुमन के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनू मोंगा, जसविंद्र कौर आदि का सहयोग रहा। जागो निकालने के दौरान सीडीपीओ रमनदीप कौर के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुख्य बाजार से अनिवार्य मतदान की अपील करते हुए निकले। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीदेवी, नीरू, सीमा, कुलदीप कौर, सुमन के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनू मोंगा, जसविंद्र कौर आदि का सहयोग रहा।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.