>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
VIDEO...व्यापारी बोले: सुविधाएं बेहतर करो, गुड्स ट्रेन चलाओ, रोजगारपरक बनाओ, तभी रामदेव पशु मेला का बढ़ेगा क्रेज Friday 22 December 2023 05:06 PM UTC+00 -रामदेव पशु मेला के घटते क्रेज को लेकर व्यापारियों से हुई बातचीत में सामने आया सामने मेला के प्रोत्साहन के लिए अब खानापूर्ति करने की जगह बेहतर ठोस और योजनापरक कदम होंगे, तभी बनेगी बात, रामदेव पशु मेला से पशु पालकों के साथ ही आम को भी जोडऩे की वकालत, मेला को नए कलेवर में बसाने पर दिया गया बल |
निर्धारित समय बीत गया, फिर भी तैयार नहीं हुआ मेडिकल कॉलेज का भवन, जानिए कहां आ रही है दिक्कत Saturday 23 December 2023 07:05 AM UTC+00 नागौर. बड़े इंतजार के बाद नागौर को मिली मेडिकल कॉलेज का पहले तो दो साल तक काम शुरू नहीं हो पाया और शुरू हुआ तो अब कछुआ चाल से चल रहा है। ठेकेदार एजेंसी को 15 महीने में काम पूरा करना था, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि 30 महीने बाद भी काम पूरा नहीं हो पाएगा। यदि यही स्थिति रही तो नए शिक्षा सत्र में भी नागौर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाएगी। हालांकि अब डबल इंजन की सरकार से नागौरवासियों को उम्मीद है कि वो इस ओर ध्यान देकर समय पर काम पूरा करवाएगी। गौरतलब है कि भारत सरकार ने 4 अक्टूबर 2019 को मेडिकल कॉलेज के लिए 325 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की थी, लेकिन दो साल बीतने के बावजूद अक्टूबर 2021 तक मेडिकल कॉलेज का काम शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 9 मार्च 2022 को वर्चुअली नागौर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया था। ठेकेदार कम्पनी को दिए गए वर्क ऑर्डर के अनुसार मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक का काम 15 महीने में पूरा करना था, लेकिन शुरू से ही काम की गति धीमी होने के कारण गत वर्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं पाई। इसके बाद वर्ष 2024 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के प्रयास शुरू हुए, लेकिन जिस प्रकार निर्माण कार्य चल रहा है, उसको देखते हुए संशय पैदा हो रहा है। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज का करीब 60 फीसदी काम पूरा हुआ है, जबकि शिलान्यास को 20 महीने पूरे हो रहे हैं। एक नजर : नागौर मेडिकल कॉलेज ठेकेदार को नहीं हो रहा भुगतान आरयूएचएस से मिल चुकी संबद्धता मेडिकल कॉलेज शुरू हो तो बढ़े सुविधाएं कॉलेज को मिली 100 बीघा जमीन राजमेश को रिपोर्ट भिजवाई है |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

