>>: Digest for December 25, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Rajasthan Crime News: थाना क्षेत्र के गोदाणा (भीलवाड़ा फला) में पिछले दिनों पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी व उसकी सहयोगी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रतनसिंह ने बताया कि गत 20 दिसंबर को कावाराम पुत्र पेमा चव्हाण भील निवासी गोदाणा (भीलवाड़ा फला) ने रिपोर्ट पेश की कि 19 दिसंबर को देर रात्रि उनकी बहू थावरी बाई पत्नी दलपत ने उनके घर आकर बताया कि पति शौच के लिए निकले थे, जो वापस घर नहीं लौटे। इस पर वह व बहू थावरी बाई, लीला, सगनी बाई व परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर आस पास तलाश की। इस दौरान दलपत घर के पीछे एक पेड़ के पास गड्ढे में पड़ा मिला। नजदीक जाकर देखा तो दलपत की मृत्यु हो चुकी थी और उसके शरीर पर कुछ चोट के निशान थे व खून निकल रहा था तथा सिर पर चोट लगी हुई थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान संदिग्धों से पूछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध आरोपी थावरी बाई पत्नी दलपत चव्हाण एवं वारदात में सहयोगी काली देवी पत्नी लक्ष्मणलाल चव्हाण को डिटेन कर गहनता से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने दलपत की हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में आया कि दलपत आए दिन शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था, इससे परेशान होकर थावरी ने अपनी काकी काली बाई को सहयोग के लिए तैयार किया। मृतक काकी काली बाई को भी शराब के नशे में गाली गलौज करता था इस कारण परेशानी काली बाई सहयोग करने के लिए तैयार हुई।

यह भी पढ़ें : रजाइयों के ढेर में दबने से 4 साल के बच्चे की मौत, घर में छाया मातम

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी थावरी बाई एवं काली बाई ने साड़ी फाड़कर फंदा बनाया। उसके बाद शराब के नशे में सोये दलपत के गले में फंदा लगाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों दलपत को उठाकर घर के पीछे ले गई व ऊंचाई से गड्ढे में फेंक दिया। इस कारण मृतक के शरीर पर रगड़ व चोटों के निशान आए थे। तत्पश्चात काली बाई अपने घर चली गई।

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलने का था सपना, जेब में नहीं थे पैसे, फिर फरिश्ता बना दोस्त, हर कोई कर रहा तारीफ

उदयपुर। दस दिवसीय शिल्पग्राम उत्सव के दौरान शनिवार शाम मुक्ताकाशी मंच पर कुचिपुड़ी नृत्य के अंतर्गत 'शित तरंगम' की प्रस्तुति हुई। आंध्र प्रदेश के इस डांस में जब कुचिपुड़ी नृत्य के विश्व प्रसिद्ध गुरु वी. जयराम राव ने प्रस्तुति दी तो तालियों की गड़गड़ाहट से समूचा शिल्पग्राम गूंज उठा। राव पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हैं।

इसके साथ ही कुचिपुड़ी नर्तकों-नृत्यांगनाओं ने 'जाति स्वरम' की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, ओडिसी डांस 'रास रंग' में डांसर्स ने श्रीराधा-कृष्ण और गोपियों के कुंज वन के रास की जीवंत प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कथक नृत्यांगना लखनऊ घराने की मालती श्याम एंड ग्रुप ने कथक की शानदार प्रस्तुति हुई।

इसके अलावा भी कई प्रस्तुतियां हुई। इससे पूर्व दिन में पर्यटकों ने खरीदारी और खाने-पीने का लुत्फ लिया। अंत में इन तीनों सिद्धहस्त डांसर्स के ग्रुप्स की संयुक्त प्रस्तुति 'तराना' ने शिल्पग्राम की शाम को शास्त्रीय बना दिया। तीनों अलग-अलग विधाओं के सुपर सम्मिलन ने हर कला प्रेमी का मन मोह लिया।

उदयपुर. प्रमोद सोनी, Krismas शहर के विभिन्न गिरिजाघरों में रविवार रात को मेरा प्रभु जन्मा, प्यारा प्रभु जन्मा..., पैदा हुआ है यीशु चरनी में हमारा..., खुश हो खुदावंद आया है कबूल कर लें... गीत गूंज रहे थे। रात 11.30 बजे से ही मिडनाइट प्रार्थनाओं का दौर शुरू हुआ। 12 बजते ही प्रभु यीशु ने जन्म की खुशियां छा गई और लोगों ने एक-दूसरे को मैरी क्रिसमस कहकर प्रभु जन्म की बधाइयां देना शुरू कर दिया।

प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष्य में रविवार देर रात से ही क्रिसमस पर्व शुरू हुआ जो सोमवार को पूरे दिन मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर सभी चर्च में विशेष सजावट और प्रभु यीशु के जीवन प्रसंगों से जुड़ी झांकियां सजाई गई है। सोमवार सुबह गिरिजाघरों में क्रिसमस की आराधना होगी। पूरे दिन रिश्तेदारों, परिचितों से मिलने और क्रिसमस की बधाइयां देने का दौर चलेगा।

क्रिसमस पर्व पर अलीपुरा स्थित आवर लेडी ऑफ फातिमा कैथोलिक गिरजाघर में रविवार मध्यरात्रि में प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव की प्रार्थना हुई। सबसे पहले रात्रि पौने ग्यारह बजे बच्चों ने चर्च परिसर में कैरोल गायन किया। इसके बाद रात की प्रार्थना हुई। इसमें बिशप देव प्रसाद गणावा द्वारा प्रवचन दिया गया।

चेतक सर्किल स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में मुख्य आराधना सोमवार सुबह 9.30 बजे शुरू होगी। चर्च में रेव्हसन अमित कुमार श्रेष्ठ क्रिसमस का मुख्य सन्देश देंगे। इस दौरान सभी चर्चों में बाईबल पाठ, समूह गीत, प्रार्थनाएं व प्रवचन आदि कार्यक्रम होंगे। अलीपुरा स्थित आवर लेडी ऑफ़ फातिमा केथेड्रल चर्च में बिशप देव प्रसाद गणावा, संजय पार्क रानी रोड स्थित राजस्थान पेंटीकॉस्टल चर्च में पास्टर पॉल मैथ्यु,गोविन्द नगर, सेक्टर 13 स्थित कलवरी कविनेंट चर्च में पास्टर मनोहर कला, सवीना सेक्टर 12 स्थित अपोस्टोलिक चर्च में फादर जे. रत्न कुमार,तीतरडी स्थित गुड शेपर्ड चर्च में रेव्ह.विलसेंट आर.,मीरा नगर स्थित डीवाइन चर्च में पास्टर पी. परमेश्वरन, यूनिवर्सिटी रोड स्थित मारथोमा चर्च में पास्टर रोनाल्ड राजू, बड़ी स्थित मेथोडिस्ट चर्च में रेव्ह.ऑस्कर मैसी, तीतरडी स्थित दी लॉर्ड आवर रायचेजनेस चर्च में बिशप प्रिन्स ओलीवर आदि संदेशवाहक क्रिसमस सन्देश प्रदान करेंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.