>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Rajasthan: विदेश की नौकरी छोड़ गांव में बना रहा अयोध्या के राम मंदिर का मॉडल, गांव के कई युवाओं को दे रहा रोजगार Sunday 24 December 2023 06:27 AM UTC+00 देश के कई युवा आजकल विदेश की नौकरी छोड़कर स्वरोजगार को अपना रहे हैं और अच्छा कमा भी रहे हैं। इनमें से ही एक है गुढ़ागौड़जी तहसील के छोटे से गांव छावसरी का 25 वर्षीय कमलेश कुमावत। वह लीबिया में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल में फोरमैन के रूप में कार्यरत था। वहां अच्छा-खासा पैकेज मिल रहा था लेकिन मातृभूमि का प्यार उसे वापस खींच लाया। यहां उसने खुद का स्टार्टअप शुरू कर गांव के कई युवाओं को रोजगार दिया है। बना रहा है छोटे राम मंदिर 10 माह पहले सोचा और लग गया काम में यह भी पढ़ें : राजस्थान के संगमरमर से तैयार वेदी पर विराजमान होंगे रामलला
राम दरबार भी है विराजमान
![]() पूर्वज बनाते थे मंदिर और धर्मशाला यह भी पढ़ें : राजस्थान के इकबाल सक्का की बनाई स्वर्ण पादुका पहनेंगे अयोध्या में भगवान श्रीराम |
मदद को पुकार रही कैंसर पीड़ित दस साल की बच्ची, परिवार इलाज कराने में असमर्थ Sunday 24 December 2023 10:10 AM UTC+00 खेतड़ी। इलाज के अभाव में कैंसर पीड़ित एक मासूम असहनीय दर्द से तड़प रही है। गांव के लोग उसके लिए दुआ कर रहे हैं लेकिन उसे दवा की भी जरूरत है। परिवार के पास इतने पैसे नहीं है कि वह उसका इलाज करा सकें। ऐसे में लोगों की मदद ही मासूम की जिंदगी बचा सकती है। त्यौन्दा ग्राम पंचायत के रामपुरा गांव में बस स्टैंड के पास रहने वाले लोहार रामसिंह की 10 वर्षीय बेटी प्रियंका कैंसर की बीमारी से जूझ रही है। उसके रीढ की हड्डी पर कैंसर की गांठ है। इस कारण उसके दोनों पैरों में सूजन आ गई। वह चलने-फिरने में भी असमर्थ है। प्रियंका की मां सुशीला ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाया। इलाज के लिए वह एक बार जयपुर भी गए लेकिन वहां चिकित्सकों का कहना था कि इसका ऑपरेशन मुंबई के कैंसर हॉस्पिटल या किसी अन्य बड़े कैंसर हॉस्पिटल में ही संभव है। बच्ची के पिता मजदूरी कर घर चलाते हैं। उनके दो लड़के व तीन लड़कियां हैं, इनमें प्रियंका चौथे नम्बर की है। ऐसे में वह बड़े अस्पताल में बेटी का इलाज कराने में असमर्थ हैं। ग्रामीणों ने की मदद की अपील |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |


