>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Good News: दसवीं बोर्ड एग्जाम में इस बार आएंगे इस तरह के सवाल, सामने आई बड़ी अपडेट Monday 25 December 2023 06:39 AM UTC+00 10th board exam : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा पैटर्न में इस बार बदलाव किया गया है। वार्षिक परीक्षा के पेपर में आने वाले सवालों को चार खंडों में विभाजित किया गया है। इस बार परीक्षा में बड़े प्रश्नों को कम करते हुए बहुविकल्पीय और छोटे प्रश्नों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। छात्र-छात्राओं को जिससे अधिक लाभ मिलेगा। वार्षिक परीक्षा 80 अंक की होगी और 20 अंक अर्द्ध वार्षिक, टेस्ट, अनुशासन, प्रोजेक्ट के शामिल किए जाएंगे। कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रश्नों का अंकों के साथ बंटवारा किया गया है। इससे छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। अब से पहले बोर्ड परीक्षा के दौरान बहुविकल्पी प्रश्नों की संख्या कम होती थी और इनके अंक भी अधिक होते थे, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। मॉडल पेपर जारी इस तरह आएंगे प्रश्न यह भी पढ़ें- Rajasthan : विद्यार्थियों के लैपटॉप वितरण पर बड़ी न्यूज, मेधावियों को कब मिलेगा जानें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बहुविकल्पीय प्रश्नों के लिए मॉडल पेपर जारी किए गए। इससे छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने में आसानी होगी। बोर्ड परीक्षा के अनुसार मॉडल पेपर के माध्यम से प्रश्न हल करने एंव समय का अनुमान बोर्ड परीक्षा की तरह हो जाएगा। यह भी पढ़ें- RBSE Half Yearly Exam: राजस्थान में 10वीं की परीक्षा का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल, लिया गया एक्शन |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
