>>: Rajasthan Weather Alert : अब और तीखे होंगे सर्दी के तेवर, घने कोहरे ने थामी रफ्तार, नया पश्चिमी विक्षोभ करेगा बेहाल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Weather Alert : प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे बने रहे हैं और सुबह 8 जिले घने कोहरे के आगोश में लिपटे रहे। मौसम विभाग ने आज अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, कोटा, बीकानेर, चुरू और हनुमानगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ऐसे हाईवे पर कोहरे के कारण वाहनों का संचालन भी प्रभावित हुआ।

वहीं प्रदेश के मौसम में बदलाव का असर सीकर में नजर आने लगा है। उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने से ठिठुरन रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने से तापमान में गिरावट आएगी। सीकर में सुबह आंशिक कोहरा छाया और नमी के कारण गलनभरी सर्दी रही। दिन में धूप के बावजूद सर्दी रही। शाम को सर्दी बढ़ गई। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान डिग्री व न्यूनतम तापमान डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- साल खत्म होने से पहले फिर सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

आगे क्या
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में आगामी 48 घंटे के दौरान हल्की गिरावट संभव है। राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं घना कोहरा छाने तथा न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। 31 दिसंबर से राज्य में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते उत्तर पूर्व और पश्चिम के कुछ जिलों में घना कोहरा छाने, बारिश और शीतलहर चलने पर सर्दी के तेवर और तीखे होने की चेतावनी मौसम केंद्र ने दी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Alert : अभी कोहरा करेगा बेहाल, फिर एक और पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, अलर्ट जारी

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.