>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
वाहन चोरों की सक्रियता बढ़ी, एक पखवाड़े में 37 दुपहिया चोरी Friday 19 January 2024 04:10 PM UTC+00 नागौर. कभी डम्पर तो कभी पानी का टैंकर। चोरों के निशाने पर बाइक तो हैं ही, दुपहिया वाहनों के साथ साइकिल तक नहीं छोड़ रहे। ऐसा नहीं कि चोरियां घर व दुकान में नहीं हो रही पर अधिकांश चोर वाहन उठाने को ही तरजीह दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पिछले छह महीने में आधा दर्जन कार चोरी हुई हैं। इसके अलावा सड़क बिछाने वाला डम्पर ही नहीं पानी का टैंकर तक चोर ले गए। पिकअप के अलावा दो लग्जरी गाडिय़ां भी चोरों ने उठाई है। बताया जाता है कि चोर पिछले कुछ समय से वाहनों को निशाना बना रहे हैं। नए साल की शुरुआत के एक पखवाड़े में 37 बाइक व दुपहिया वाहन चोरी हुआ। नागौर (कुचामन-डीडवाना) में वाहन चोरों का आतंक है। बुधवार को कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बाइक चोरी हो गई। एक अनुमान के मुताबिक रोजाना दो बाइक/दुपहिया वाहन यहां से चोरी हो रहे हैं। मजे की बात यह कि इसमें साठ फीसदी से अधिक दिन-दहाड़े चोरी हो रहे हैं। गए वर्ष 2023 में पूरे जिले में 754 बाइक/दुपहिया वाहन चोरी हुए थे। पुलिस के शिकंजे में चोरी के महज 113 वाहन ही हाथ लग पाए। इनमें से भी 77 वाहन तो लावारिस पड़े मिले। जिन्हें पुलिस ने अपने रेकॉर्ड में पकडऩा बताया। और तो और पिछले साल 23 चौपहिया वाहन चोरी हुए थे। इनमें से केवल सात ही पुलिस के पास आए। उनमें से भी चार को तो असली मालिक अब तक छुड़ाकर नहीं ले गए। इसलिए लग रहा है वाहनों का अम्बार सूत्रों का कहना है कि थानों में पड़े ढेरों वाहन पड़े-पड़े कबाड़ हो रहे हैं। इनमें से साठ फीसदी से अधिक वाहन चोरी के हैं। असल में इनके मालिकों को सूचना देने के बाद भी ये वाहन अब तक पड़े हैं। बताया जाता है कि चोरी के बाद बीमा कम्पनी से क्लेम उठाने के चलते असली मालिक इन्हें उठाते नहीं हैं। ना ही बीमा कम्पनी इनका कोई हल निकालती है। पुलिस की इन वाहनों की नीलामी की कवायद भी धरी की धरी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
