>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में भाजपा सरकार बनते ही शुरू हो गए बुलडोजर, नशृंस तरीके से महिला की हत्या करने वाले आरोपियों का घर गिरा दिया Friday 12 January 2024 03:13 AM UTC+00 Rajasthan News: खबर राजस्थान के जोधपुर जिले से है। भजन लाल सरकार बनते ही अब यूपी की तरह राजस्थान में भी बुलडोजर प्रहार शुरू हो गए हैं। एक महीना भी सरकार को शपथ लिए नहीं हुआ, इस एक महीने में ही तीन बड़े एक्शन हो गए। पिछले दिनों जयपुर में गागामेड़ी की हत्या के आरोपियों के घर बुलड़ोजर चले थे। अब जोधपुर में एक महिला की बुरी तरह से हत्या करने वाले आरोपियों के घरों को पीले पंजे ने नष्ट कर दिया है। यह एक्शन जोधपुर ग्रामीण इलाके में स्थित लांबा गांव में हुआ है। दरअसल जोधपुर के बिलाड़ा थाना इलाके में दो चोर एक घर में घुसे थे। मकान मालकिन जाग गई तो दोनो ने उसे बुरी तरह पीटा। इतना पीटा कि उसकी जान चली गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला की बेटी और भतीजी पर भी हमला किया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच पुलिस के जरिए प्रशासन को पता चला कि एक आरोपी, जिसका नाम अनिल है, उसके मकान के आसपास अतिक्रमण किया गया है। घटना में शामिल आरोपी अनिल और उसके परिवार ने गांव के सरकारी रास्ते की भूमि पर 15 साल पहले अतिक्रमण कर लिया था। वहां उन्होंने मकान भी बना लिया। पहले इन्हें नोटिस भी दिया गया लेकिन जब इन्होंने खुद की तरफ से कोई भी कदम नहीं उठाया तो अब यह कार्रवाई की गई है। दूसरे आरोपी के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। दूसरे आरोपी के बारे में भी पड़ताल की जा रही है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
