>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Video...नीमच माता के समीप खंडहर में घुसा पैंथर Saturday 06 January 2024 09:07 AM UTC+00 उदयपुर. नीमच माता की पहाड़ियों के नजदीक देवाली क्षेत्र में मौजूद एक खंडहर में पैंथर घुस गया। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम रेस्क्यू की तैयारी कर रही थी, इसी दौरान पैंथर वन कर्मी पर लपका और मौके से भाग कर नीमच माता की पहाड़ियों के वन क्षेत्र में ओझल हो गया। जानकारी के अनुसार सुबह 8:00 बजे के करीब वन विभाग को सूचना मिली कि देवाली क्षेत्र में स्थित एक खंडहर में पैंथर घुस गया। इस पर वन विभाग के अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम खंडहर के आसपास के खाली भूखंड पर आड लगाकर आवाजाही बंद की। वहीं अंदर मौजूद खंडहरनुमा एक छोटे से कमरे में दुबके पैंथर को रोकने के लिए आड लगाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पैंथर निकला और वनकर्मी पर लपका। पैंथर के हमले से बचने के लिए वन कर्मी थोड़ा सा साइड में हुआ और पैंथर भाग कर पास ही मौजूद नीमच माता की पहाड़ी पर चढ़ गया। ऐसे में वनकर्मियों को करीब 2 घंटे की रेस्क्यू के बावजूद निराशा हाथ लगी। पैंथर के मौके से भगाने के बाद भी वन विभाग की टीम आसपास के क्षेत्र में सर्च कर रही है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
