>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान का ये रिटायर्ड फौजी सवांर रहा युवाओं का भविष्य, 150 युवाओं का सरकारी नौकरी में चयन Friday 16 February 2024 05:23 AM UTC+00 Jhunjhunu News : गांव के जो युवा शराब के अवैध कारोबार में रोजगार तलाशने में लगे थे, वह आज पढ़ लिख कर कुछ बनना चाह रहे हैं। यह सब संभव हुआ है रिटायर्ड फौजी दिनेश सिंह शेखावत की बदौलत, जो दिनभर गांव के बच्चों के बीच रह कर उन्हें तैयारी करवाते हैं। यह कहानी है झुंझुनूं जिले के हरियाणा सीमा से सटे गांव बेरी की। यहां के लाडले दिनेश सिंह ने फौज से रिटायरमेंट के बाद गांव के बच्चों में छिपे हुनर को तलाशने का काम किया। उनकी प्रतिभा और क्षमता के अनुसार ही उन्हें मार्गदर्शन देना शुरू किया। यहां तक कि वह सुबह से शाम तक बच्चों के साथ रहकर खुद के खर्चे पर उन्हें खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी करवाते हैं। यह भी पढ़ें : लकवा ग्रस्त पिता की बेटी ने कर दिखाया कमाल, जेईई मेंस परीक्षा में हासिल किए 99.154 प्रतिशत अंक
यह भी पढ़ें : Real Life Success Story: राजस्थान के इस लड़के को महज 21 साल की उम्र में मिला सालाना 1 करोड़ का पैकेज दिनेश सिंह बताते हैं कि उनके गांव बेरी में रोजगार के अभाव में लोग भट्टियों से अवैध कच्ची शराब तैयार करके दूर-दूर तक सप्लाई करने का कार्य करते थे। उन्हें लगा कि नई पीढ़ी में परिवर्तन नहीं किया गया तो वह भी इसमें ही रोजगार की तलाश करेंगे। इसलिए जब वह आर्मी से सेवानिवृत्त होकर गांव आए तो उन्होंने बच्चों की प्रतिभा के अनुसार उन्हें निशुल्क मार्गदर्शन व ट्रेनिंग देना शुरू कर दिया। इसी का परिणाम है कि आज पूर्व फौजी दिनेश सिंह को लोग गुरुजी के नाम से संबोधित करते हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
