>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अवैध खनन के 171 प्रकरण के साथ भीलवाड़ा राज्य में अव्वल Saturday 03 February 2024 03:03 AM UTC+00 भीलवाड़ा जिले में चलाए गए अवैध खनन अभियान के दौरान अब तक 171 जगह कार्रवाई कर राज्य में भीलवाड़ा अव्वल बना हुआ है। कार्रवाई के दौरान 11 हजार 680 टन खनिज जब्त कर 1.26 करोड़ का जुर्माना वसूला गया। 87 वाहन व मशीनरी भी जब्त की है।
कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खनि अभियंता जिनेश हुमड ने बताया कि जिले में संयुक्त जांच दल ने 85 अवैध खनन, 61 अवैध परिवहन तथा अवैध भंडारण के 19 मामले समेत कुल 171 प्रकरण बनाए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल, एएसपी विमलसिंह, उपखण्ड अधिकारी आव्हाद सोमनाथ, जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी मौजूद थे। 35 टन गारनेट व दो सेपरेटर मशीन की जब्त |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
