>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Weather Update: अजमेर में फुहारें और बूंदाबांदी, मौसम में घुली ठंडक Saturday 03 February 2024 03:55 AM UTC+00 शहर में सुबह करीब 5.30 बजे कई जगह फुहारें गिरीं। इसके बाद कई जगह बूंदाबांदी हुई। बादलों ने डेरा जमाए रखा। बरसात और ठंडी हवा से मौसम सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 10.2 और अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।वैशाली नगर, पंचशील, जयपुर रोड, कायड़, लोहागल, मेयो लिंक, शास्त्री नगर, फायसागर रोड, आनासागर लिंक रोड, सहित आदर्श नगर नसीराबाद रोड, ब्यावर रोड पर बादलों ने सुबह 5 से 6 बजे के बीच फुहारें छोड़ीं। वाहनों, पेड़-पौधों, सड़कों और घरों के फर्श गीले नजर आए। इसके बाद सुबह 8.30 से 9 बजे के बीच सावित्री चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, मेयो लिंक रोड, पुलिस लाइन और अन्य इलाकों में टपका-टपकी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव बना हुआ है। फरवरी के शुरुआत में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अब फिर से इसमें गिरावट हुई है। धीरे-धीरे बदल रहा मौसम का मिजाज मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। कोहरे संग बादलों की टुकडि़यां मंडराई। तीखी धूप के बावजूद मौसम में हल्की ठंडक कायम रही। न्यूनतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो गई।आसमान में सुबह कोहरे संग बादलों की टुकडि़यां नजर आईं। हवा में ठंडक महसूस हुई। सूरज निकलने के बाद मौसम सामान्य हुआ पर बादलों के चलते धूप-छांव का दौर चला। रात को फिर ठंडापन बढ़ गया। पारे में उतार-चढ़ाव का दौर जनवरी के अंत में न्यूनतम तापमान 12 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच था। फरवरी के पहले दिन ही न्यूनतम तापमान उछलता हुआ 18.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों में हुई बर्फबारी और मैदानी इलाके में शीतलहर की संभावना जताई है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
