>>: मंदसौर से अफीम का 2.2 किलो दूध लेकर आया युवक गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर।
फलोदी की जिला विशेष टीम की सूचना पर पुलिस मुख्यालय की सीआइडी (क्राइम ब्रांच) ने डांगियावास थाने के सामने निजी बस से उतरे एक युवक को पकड़कर अफीम का 2.2 किलो दूध जब्त किया। वह मध्यप्रदेश में मंदसौर से अफीम का दूध लेकर आया था।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ अमृता दुहन ने बताया कि मंदसौर से एक युवक निजी बस में मादक पदार्थ लेकर जोधपुर आ रहा था। फलोदी डीएसटी प्रभारी एसआइ देवाराम ने मुख्यालय की सीआइडी (क्राइम ब्रांच) को सूचना दी। जो जोधपुर में ही मौजूद थी। उन्होंने डांगियावास थानाधिकारी मनोज कुमार के साथ थाने के सामने नाकाबंदी कर मंदसौर से आ रही निजी बस रुकवाई। उसमें यात्रा कर रहे रामस्वरूप को हिरासत में लिया गया।तलाशी लेने पर अफीम का 2.2 किलो दूध मिला। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर भोपालगढ़ थानान्तर्गत नेतड़ा में देवासियों की ढाणी निवासी रामस्वरूप पुत्र आत्मराम देवासी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि वह मंदसौर में भैरूराम से मादक पदार्थ लेकर जोधपुर आया था और ग्रामीण क्षेत्र में बेचने वाला था।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.