>>: फुल ड्रेस रिअर्सल: रेंज को दहलाने वाली धमाकेदार तैयारियों का प्रदर्शन आज

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

 

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शौर्य व अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की क्षमता के प्रदर्शन से संबंधित वायुशक्ति-2024 एक्सरसाइज की फुल डे्रस रिहर्सल बुधवार को पोकरण फायरिंग रेंज में होगी। इस मौके पर वायुसेना के जांबाज हर उस प्रदर्शन का पूर्वाभ्यास करेंगे, जो 17 फरवरी को वायुशक्ति-2024 एक्सरसाइज में दिखाया जाना है। वायुशक्ति-2024 एक्सरसाइज का आयोजन पोकरण रेंज में ही होना है। इस मेगा इवेंट को लेकर वायुसेना के साथ सेना की तरफ से भी अपने स्तर पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। ऐसे ही जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से भी उनके हिस्से की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। अलग-अलग महकमों को उनके दायित्वों के बारे में पहले से बताया जा चुका है और वे उन्हें अमलीजामा पहनाने में जुटे हैं। इसी क्रम 17 तारीख को वायुशक्ति-2024 एक्सरसाइज को निहारने के लिए कौन-कौन वीवीआइपी आ रहे हैं, इसे लेकर स्थितियां अब तक स्पष्ट नहीं है। पूर्व में इस तरह के आयोजनों में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शरीक होते रहे हैं। उच्चस्तरीय सूत्रों से के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने की संभावना ज्यादा जताई जा रही हैं। उनके अलावा सेना के तीनों अंगों के उच्चाधिकारी व अन्य विशिष्ट मेहमान इस कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। भारतीय वायुसेना के सबसे बड़े एयर शो वायुशक्ति-2024 की तैयारियां जैसलमेर से लेकर चांधन गांव तक में जोर-शोर से की जा रही हैं। चांधन से फील्ड फायरिंग रेंज जाने वाले मार्ग की सफाई की जा चुकी है। इस मार्ग के प्रवेश स्थल पर विशाल तोरण द्वार लगाया गया है। जिला प्रशासन और वायुसेना के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए वहां पहुंच रहे हैं। आयोजन को लेकर चांदन के बाशिंदेां में उत्साह का माहौल है।
लड़ाकू विमान दिखाएंगे कमाल

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक और दुश्मन के लिए अत्यंत खतरनाक लड़ाकू विमानों का कमाल देखने को मिलेगा। वायुशक्ति - 2024 में तेजस, प्रचंड, ध्रुव, गरुड़, राफेल, मिराज-2000, सुखोई-30 एमकेआई, जगुआर, हॉक, सी-130 जे, चिनूक, अपाचे और एमआई-17 समेत कुल 121 विमान अपने कौशल व क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। ये विमान फुल ड्रेस रिहर्सल में भी मुख्य कार्यक्रम से पहले अपनी तैयारियों का परिचय देंगे। इस प्रदर्शन को लेकर पांच शहरों में एयरबेस पर तैयारियां लगातार जारी हैं। जैसलमेर स्थित वायुसेना के एयरबेस पर दिन और रात के समय लड़ाकू विमानों के साथ मालवाहक विमानों, हेलीकॉप्टर्स आदि की आवाजाही सतत रूप से जारी है। शहर के आसमान पर इनकी आवाजाही को देखा जा सकता है। प्रदर्शन में भारतीय वायु सीमा में घुसपैठ करने वाले विमानों को ट्रैक करने और उन्हें मार गिराने के साथ सतह से हवा में मार करने वाली स्वेदश में निर्मित हथियार प्रणालियों आकाश और समर का उपयोग भी दिखाया जाएगा।

 

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.