>>: रैला में सात खदानों पर 23 करोड़ का पंचनामा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

नीमकाथाना. मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रदेशभर में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ 15 से 31 जनवरी तक चलाए गए अभियान के तहत जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज के निर्देशन में नीमकाथाना जिला में गठित की गई संयुक्त टीम ने 17 दिनों तक ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान का परिणाम यह रहा कि जहां क्षेत्र में नियमों की धज्जिया उड़ाकर सड़कों पर धड़ल्ले से गुजरते ओवरलोड डंपरों व अवैध खनन माफियों पर एकबारगी तो शिकंजा लगा है। विभाग ने शुक्रवार को पाटन इलाके के रैला खनन इलाके में अवैध खनन करने पर सात खदानों पर करीब 23 करोड़ का पंचनामा बनाया। सहायक खनि अभियंता अमीचंद दुहारिया ने बताया कि रैला खनन जोन में अवैध खनन की शिकायत मिली थी। इस पर मौके पर जाकर कार्रवाई की गई। रैला खनन इलाके में 22 खनन पट्टे थे, जिसमें एक खनन पट्टा पहले निरस्त हो चुका था। वर्तमान में 7 खनन पट्टों में अवैध रूप से खनन होना पाया गया। इसमें सबसे ज्यादा 14 करोड़ से ज्यादा का पंचनामा बनाया गया है, उस लीज पर पहले से ही मामला दर्ज हो रखा हैं। अभियान के तहत लोगों ने रैला में अवैध खनन होने की विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत की थी।

खनन माफिया में हड़कंप

नीमकाथाना खनन का गढ़ कहलाता है, यहां की खनिज संपदा से क्षेत्र ने अपनी विदेशों तक छाप छोड़ रखी है। इस इलाके में कई बार अभियान चलाए गए हैं, जिनके खिलाफ विभाग ने खुब कार्रवाईयां भी की है। जिला बनने के बाद से खनन विभाग 17 दिन कार्रवाई कर रहा है। इससे खनन माफिया में हड़कंप है। क्षेत्र में अवैध खनन होने की शिकायत मिलने पर खनन विभाग की ओर से समय-समय पर करवाई और पंचनामा भरे गए हैं। रैला माइनिंग इलाके में अवैध खनन को लेकर 1 वर्ष पहले अवैध खनन की रोकथाम को लेकर वहां पर सरकारी गार्ड लगाए थे। विभाग ने कार्रवाई को अंजाम देकर 6 खदानों के खिलाफ 1 करोड़ का पंचनामा बनाया था।

अब तक चार बार लग चुका है जुर्माना

खान विभाग ने इलाके में अब तक चार बार पंचनामा बनाने की कार्रवाई की गई है। वर्ष 2014 में 13 खदानों पर करोड़ों का जुर्माना लगाया गया था। खान मालिकों ने संपूर्ण राशि को जमा करवा दिया। वर्ष 2021 में रैला में खान विभाग ने 6 खनन पट्टों पर करीब 1 करोड़ का जुर्माना वर्ष 2023 में 9 करोड़ का जुर्माना तथा जनवरी 2024 में 7 खदानों पर 23.16 करोड़ का जुर्माना लगाया है।

7 खदानों के पंचनामों पर नजरखनिज जुर्माना खनिज मात्रा

मेसेनरी स्टोन 15864875 36011.08

मेसेनरी स्टोन 497206.4 1084.56

मेसेनरी स्टोन 7126000 16150

मेसेनरी स्टोन 4542738 10278.95

मेसेनरी स्टोन 52999432 120407.75

मेसेनरी स्टोन 2779904.4 6272.51

मेसेनरी स्टोन 147807640 335880.99

(नोट:-जुर्माना राशि लाख व करोड़ में)
अवैध खनन की शिकायत मिलने पर टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाता है। रैला सहित कई इलाकों में कार्रवाई की गई है। भविष्य में अवैध खनन के खिलाफ विभाग की ओर से ऐसे ही कार्रवाई होती रहेगी।

अमिचंद दुहारिया, सहायक खनि अभयंता नीमकाथाना

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.