>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी, बारिश के साथ पड़ेंगे ओले, जानें कब खुलेगा मौसम Sunday 04 February 2024 04:28 AM UTC+00 Rajasthan Weather: प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने सीकर में मौसम बदल दिया है। पूर्वी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। मौसम केन्द्रों पर तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में ऐसा ही मौसम ही रहने के आसार है। मौसम खुलने के साथ सर्दी बढ़ेगी। सीकर में शनिवार सुबह से रिमझिम बारिश के कई दौर चले। बादलों के कारण दिनभर सूरज दुबका रहा। लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। शाम को भी सर्द हवाएं चली। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमानमौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से चौबीस घंटे में सीकर सहित प्रदेश में जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कई जगह ओलावृष्टि और हल्की बारिश हो सकती है। छह फरवरी से मौसम खुलने लगेगा।
इन जिलों में अलर्ट जारी
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
