>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
डिलीवरी बॉय मर्डर केस: छठे दिन 5 साल के बेटे ने मुखाग्नि देकर किया पिता का अंतिम संस्कार, गांव में पसरा सन्नाटा Sunday 04 February 2024 05:11 AM UTC+00 Delivery Boy Murder Case: सीकर के सिहोट बड़ी निवासी 28 वर्षीय डिलीवरी बॉय रामधन मीणा का छठे दिन शनिवार को एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। सर्वसमाज के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में रामधन मीणा के 5 वर्षीय बेटे शिवकुमार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। गांव में चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ था। लोगों ने परिवार को ढाढ़स बंधाया। गौरतलब है कि परिवार व सर्व समाज की ओर से मांगों को लेकर पिछले पांच दिन से धोद थाना के बाहर धरना दिया जा रहा था। हालांकि अभी तक पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई है लेकिन कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
