>>: 3 February 2024 : एक क्लिक में पढ़ें राजस्थान से लेकर देश-दुनिया और रोज़गार की बड़ी खबरें

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

सुविचार
अगर अच्छे कर्म करते हुए भी लोग शक करें, तों उन्हें करने दीजिये, क्योंकि शक हमेशा सोने की शुद्धता पर होता है कोयले की कालिक पर नहीं

आज क्या खास

- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर में एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी होंगे शामिल, 22 मेधावियों को स्वर्ण पदक से किया जाएगा सम्मानित


- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अपने जोधपुर दौरे में संभाग स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक और भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रमों में होंगे शामिल


- 5 दिवसीय जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का तीसरा दिन आज, विभिन्न सत्रों में जारी रहेंगे देश- विदेश के लेखकों और साहित्यकारों के सेशन


- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की संविदा नर्स सीधी भर्ती परीक्षा और संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सीधी भर्ती परीक्षा आज


- पीएम नरेंद्र मोदी का ओडिशा दौरा आज, 68 हज़ार करोड़ से अधिक की 18 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास


- नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आज, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी


- राजस्थान के 5 संभागों जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर में बारिश के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान, वहीं सीकर, झुंझुनूं, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में यलो अलर्ट और बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और नागौर में ऑरेंज अलर्ट


खबरें आपके काम की

राजस्थान

- राष्ट्रपति ने राजस्थान समेत छह उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए, जस्टिस एमएम श्रीवास्तव राजस्थान, जस्टिस विजय बिश्नोई गुवाहाटी, अरुण भंसाली इलाहाबाद, जस्टिस चक्रधारी शरण सिंह ओडिशा, जस्टिस वैद्यनाथन मेघालय और जस्टिस ऋतु बहारी उत्तराखंड हाईकोर्ट में सीजे नियुक्त


- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ जिला कलेक्टरों की वर्चुअल बैठक के बाद मुख्य सचिव सुधांश पंत का जिला कलेक्टरों को हर सोमवार को सभी विभागों की बैठक लेने का निर्देश


- पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना पर राजस्थान के साथ एमओयू के बाद मध्यप्रदेश ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई अपनी याचिका वापस ली


- राजस्थान सरकार तबादलों पर लगे प्रतिबंध को हटाने की कर रही तैयारी, 8 फरवरी के बाद किसी भी दिन जारी हो सकते हैं आदेश


- राजस्थान में दो आईएएस और 47 आरएएस के तबादले, शिखर अग्रवाल होंगे मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव


- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोविड और स्वाइन फ्लू की पुष्टि, अगले सात दिन तक लोगों से नहीं मिलेंगे


- जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के कार्यक्रमों के कारण कल रविवार को आमेर महल में सैलानियों का प्रवेश सुबह 11 बजे तक ही, हाथी की सवारी भी नहीं होगी और शाम को होने वाला लाइट एंड साउंड शो भी स्थगित रहेगा


- रीढ़ की हड्डी की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में सोमवार 5 फरवरी से शुरू होगी स्कोलियोसिस क्लिनिक


- जोधपुर केंद्रीय कारागार में चार मोबाइल मिले, डिप्टी जेलर समेत तीन जेल कर्मी निलंबित, महा मुख्य प्रहरी की अलमारी में मिले मोबाइल और चार्जर


- कोटा रेल मंडल में कीमैन को दिखा पटरी में क्रैक, लाल झंडा लेकर दौड़ पड़ा पटरी पर आ रही ट्रेन के सामने, समय रहते रुक गई ट्रेन टल गया हादसा


- बूंदी के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में 30 साल बाद नजर आए ऊदबिलाव


- भारतीय वायुसेना 17 फरवरी को राजस्थान की पोकरण फायरिंग रेंज में वायुशक्ति- 2024 अभ्यास करेगी, सरहद पर गरजेंगे तेजस, सुखोई, मिग, मिराज, जगुआर और राफेल जैसे फाइटर प्लेन


देश-दुनिया


- यूनिफॉर्म सिविल कोड यूसीसी के लिए उत्तराखंड में गठित समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सौंपी अपनी रिपोर्ट, हलाला और इद्दत पर सजा के प्रावधान की सिफारिश, लागू हुई तो उत्तराखंड होगा पहला राज्य


- केंद्र सरकार का नए पदक का ऐलान, सराहनीय काम करने वालों को अब मिलेगा गृहमंत्री दक्षता पदक


- बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार 27.50 रुपए किलो में भारत आटा और 60 रुपए किलो में भारत चना दाल के बाद अब 29 रुपए किलो में बेचेगी भारत चावल


- अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बढ़े, लोग दहशत में


- चंडीगढ़ के मेयर पद के चुनाव में धांधली के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन, आप और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

रोज़गार/नौकरियां

- जेईई मेन- 2024 का दूसरा सेशन होगा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच, जनवरी सेशन की उत्तर तालिकाएं 5 फरवरी तक जारी होने की संभावना


- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने डिग्री फर्जी पाए जाने पर शारीरिक शिक्षक भर्ती- 2022 के 47 अभ्यर्थियों का चयन किया निरस्त


- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में 6 विषयों के लिए वरिष्ठ अध्यापक के 347 पदों के लिए 6 फरवरी से 6 मार्च की रात 12 बजे तक मांगे ऑनलाइन आवेदन, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संस्कृत शिक्षा विभाग में 5 विषयों में 101 प्राध्यापकों की नियुक्ति की भी मंजूरी दी


- आईआईटी मद्रास के हर पाठ्यक्रम में अब होगी दो सीटें खेल कोटे की, महिला खिलाड़ी के लिए एक सीट

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.