>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
एक रात में चार मंदिरों के टूटे ताले, दानपात्र से नकदी पार Saturday 03 February 2024 07:10 PM UTC+00 उदयपुर. जिले के खरसाण में शुक्रवार रात्रि को चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए 4 मंदिरों को निशाना बनाया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने रात करीब 2 बजे गांव के होली चौक स्थित हनुमानजी मंदिर, धर्मराज मंदिर का दानपात्र तोड़कर करीब 25 हजार रुपए चुराकर लिए। इसके बाद लक्ष्मीनारायण मंदिर में दानपात्र का ताला नहीं टूटने से यहां पर दानपात्र के रुपए बच गए। चोरों ने मुख्य सड़क स्थित भेरुनाथ मंदिर का दानपात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपए की नकदी चुरा ली। सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को चोरी का पता चला। इस पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। खरसाण गांव में मुख्य सड़क पर स्थित भेरुनाथ मंदिर के समीप एक मकान में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज में रात करीब पौने दो बजे एक व्यक्ति खेरोदा की तरफ से बाइक पर आया। जो भेरुनाथ मंदिर में गया और भंडार से चोरी कर भाग छूटा। वहीं रात को दो बजे पुरानी पंचायत के पास मकान में लगे सीसीटीवी में एक व्यक्ति बाइक पर घूमता नजर आया। सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। जहां ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पहले भी गांव में कई चोरियां हुई। जहां चोर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ-साफ नजर भी आए। जिसे ग्रामीणों ने पुलिस को उपलब्ध कराए। इसके बावजूद पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पाई। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों को पकड़ने की मांग की है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
