>>: पेट्रोल पंप पहुंची थी छात्राएं, 4 मनचलों ने शुरू की छेड़छाड़, 1 घंटे किया परेशान, भड़के ग्रामीणों ने की धुनाई

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

उदयपुर जिले के ओगणा मुख्यालय पर समुदाय के विशेष युवकों द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ पर आक्रोशित ग्रामीणों ने युवकों की धुनाई कर दी। इनमें से तीन युवक वहां से भाग निकले। एक को थाने में सौंप कर कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और शिकायत देकर करवाई की मांग की।

1 घंटे तक किया परेशान

थाना अधिकारी उत्तम सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इस पर झाडोल थाना अधिकारी रतन सिंह चौहान, कोटडा एएसआई इंदर सिंह, फलासिया थाना का जाप्ता मौके पर पहुंचा। घटनाक्रम के अनुसार तीन छात्राएं स्कूल की छुट्टी होने पर वाहन में पेट्रोल भरवाने जा रही थी। रास्ते में भटवाड़ा बड़ले के पास तीन युवकों ने उन्हें रोककर 1 घंटे तक परेशान किया, तीनों छात्राएं डर के मारे बैठी थी।

यह भी पढ़ें- हाइवे पर रास्ता पूछने के बहाने दिन दहाड़े नकदी और जेवरात लूटे

सभी आरोपी हुए गिरफ्तार

इस बीच उधर से गुजर रहे पंकज कुमार जनावत और फूल सिंह ने युवकों को धमकाते हुए उनके चंगुल से लड़कियों को छुड़वाकर घर भेजा। युवकों के लड़की के घर जाकर धमकी देेने की सूचना आग की तरह फैल गई। ओगणा कस्बा बंद कर ग्रामीणों ने चार युवकों की धुनाई कर दी। इस दौरान तीन युवक वहां से भाग निकले, जबकि एक को थाने में पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। फरार तीनों युवकों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर ग्रामीण अड़े रहे। पुलिस ने तत्काल जावेद को पकड़ लाई। उसके बाद अन्य दो को भी गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। एसपी भुवन भूषण यादव ने बताया कि लोगों ने विरोध किया था, जिन्हें समझाकर शांत किया गया। साथ ही इस मामले में आरोपी जावेद, अहमद फराद, शाहरुख और तौफिक को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- कन्हैयालाल हत्याकांड : कोर्ट ने आरोपियों पर आरोप तय किए, सभी आतंकी गतिविधियों में शामिल

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.