>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में 93 हजार मेधावी विद्यार्थियों को चार सत्र से लैपटॉप का इंतजार Thursday 15 February 2024 03:29 PM UTC+00 उदयपुर . राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करने को लेकर नई सरकार ने अपनी कोई मंशा जाहिर नहीं की है। ऐसे में 93 हजार विद्यार्थियों को अब भी लैपटॉप का इंतजार बना हुआ है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने लैपटॉप के लिए बजट देने की मांग की थी, लेकिन राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस पर कोई सहमति नहीं जताई गई। ऐसे में विद्यार्थियों को लैपटॉप देने का वादा झूठा साबित हो रहा है। इन सत्रों से नहीं मिले लैपटॉप पत्र के बाद बोर्ड प्रशासन ने विशेषाधिकारी, वित्तीय सलाहकार, डिप्टी सेक्रेटरी, उपनिदेशक की चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी की बैठकें हुई। इसको लेकर रिपोर्ट भी तैयार की गई। लेकिन धन राशि देने पर सहमति नहीं बनी। सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने निदेशालय को रुपए देने से इनकार कर दिया है। कमेटी ने भी कोई रिपोर्ट पेश नहीं की है।
राज्य में मेधावी विद्यार्थियों को पिछले चार सत्रों से लैपटॉप नहीं मिल रहे हैं। अब राज्य में नई सरकार बनी है। राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को अतिशीघ्र लैपटॉप वितरण की प्रक्रिया शुरू करे। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग जाएगी और फिर 93 हजार विद्यार्थियों को मिलने वाले लैपटॉप की योजना ठंडे बस्ते में चली जाएगी। मोहर सिंह सलावद, प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा,राजस्थान |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
