>>: चांदपोल में चला निगम का बुलडोजर, छावनी बना क्षेत्र, रोका रास्ता

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर। चांदपोल परकोटे के पास आज अलसुबह बुलडोजर चला। चांदपोल अनाज मंडी से लगती हुई जमीन पर सुबह हैरिटेज नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की। यहां करीब 300 वर्गगज जमीन पर टीनशेट लगाकर अवैध दुकान बना ली। निगम ने पुलिस जाप्ते के बीच जेसीबी से अवैध दुकान को ध्वस्त कर कब्जा लिया।

निगम अधिकारियों की मानें तो चांदपोल अनाज मंडी से लगती हुई जमीन का निगम से फर्जी पट्टा बनवा लिया गया। इसके बाद फर्जी पट्टा बनवाने वाले ने यहां टीनशेट लगाकर दुकान बनाना शुरू कर दिया। शिकायत के बाद निगम प्रशासन ने इसकी जांच की तो पट्टा फर्जी निकला। इसके बाद निगम ने पट्टा निरस्त कर दिया। आज अलसुबह निगम सतर्कता दस्ता संजय सर्किल पुलिस थाने, नाहरगढ़ पुलिस थाने के भारी जाप्ते के बीच कार्रवाई करने पहुंचा। पुलिस जाप्ते को देख अधिक विरोध नहीं हुआ। निगम ने जेसीबी से अवैध निर्माण व अतिक्रमण को ध्वस्त कर जमीन पर कब्जा ले लिया।

करोड़ों की जमीन
निगम अफसरों की मानें तो जिस जमीन का निगम प्रशासन ने पट्टा जारी किया, वह करोड़ों की बताई जा रही है। चांदपोल बाजार से निकलते ही सब्जी मंडी के पास यह जमीन है। करीब 300 वर्गगज के आसपास की इस जमीन की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

रास्ता रोक की कार्रवाई
निगम दस्ते ने चांदपोल से सीकर हाउस की ओर जाने वाले रास्ते को रोककर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई शुरू होने से पहले करीब 7.30 बजे रास्ता बंद कर लोगों का आवागमन बंद किया गया। इसके बाद अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया।

यह भी पढ़ें : व्यापारियों की सरकार को दो टूक, 15 फरवरी तक बाजारों में नहीं हुआ ये काम तो बड़ी चौपड़ पर बैठ जाएंगे दुकानदार

निगम संपत्ति का लगाया बोर्ड
निगम दस्ते ने करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद अतिक्रमण हटाकर जमीन पर निगम संपत्ति का बोर्ड लगा दिया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.