>>: गुरु पुष्य नक्षत्र पर किया भगवान गजानन का अभिषेक

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जयपुर. गुरु पुष्य नक्षत्र पर आज शहरभर के गणेशजी मंदिरों में प्रथम पूज्य भगवान गजानन का पंचामृत अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। इस मौके पर गणेशजी का मनमोहक शृंगार किया गया। मोदक भोग अर्पित कर भक्तों को प्रसाद व रक्षा सूत्र बांटे गए। इसके बाद गणेशजी को फूल बंगले में विराजमान किया गया।
मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान गजानन का पंचामृत अभिषेक किया गया। उसके बाद गुलाब जल, केवड़ा जल एवं गंगा जल से स्नान कराया गया। इसके बाद भगवान को नवीन पोशाक धारण करवाकर मोदक अर्पित किए गए।


महालक्ष्मी की प्राप्ति के लिए हवन
सूरजपोल बाजार स्थित श्वेत सिद्धि विनायक गणेशजी मंदिर में गणेशजी का वेदमंत्रों के बीच दुग्धाभिषेक किया गया। मंदिर महंत मोहनलाल शर्मा के सान्निध्य में महालक्ष्मी की प्राप्ति के लिए हवन किया गया। इसके बाद मूंग के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद बांटा गया।

ब्रह्मपुरी माउंट रोड स्थित दाहिनी सूूंड वाले नहर के गणेशजी मंदिर में महंत पं जय शर्मा के सान्निध्य में श्री गणपति अथर्वशीर्ष और श्री गणपति अष्टोत्तरशत नामावली से गणेशजी का पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद नवीन पोशाक धारण करवाकर शृंगार किया गया।

चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में महंत पं. राहुल शर्मा के सान्निध्य में पूज्य गणेश जी का दुग्धाभिषेक किया गया। युवाचार्य पंडित अमित शर्मा ने बताया कि नवीन पोशाक धारण कराकर फूल बंगला झांकी सजाई गई। गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ कर गणेश सहस्त्रनामावली से प्रथम पूज्य को मोदक अर्पित किए गए।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.