>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
भारत बंद से पहले राजस्थान का यह बॉर्डर हुआ सील, किसान ही नहीं यात्रीगण-दिहाड़ी मजदूरों की भी बढ़ी परेशानी Thursday 15 February 2024 10:28 AM UTC+00 श्रीगंगानगर. राजस्थान-पंजाब सीमा पर साधुवाली के पास बॉर्डर सील करने के बाद बुधवार को राजस्थान-पंजाब सीमा पर बसों की आवाजाही बाधित रही। जिस कारण यात्रियों को लगभग दो किलोमीटर पैदल चलने के बाद श्रीगंगानगर आने के लिए साधुवाली गांव से टैम्पो लेना पड़ा। दूसरी तरफ, दिहाड़ी-मजदूरी के लिए आने वाले लोग भी बॉर्डर सील होने से परेशान हैं। राजस्थान-पंजाब सीमा पर साधुवाली के पास बॉर्डर सील करने के बाद बुधवार को दिल्ली कूच के लिए किसानों का कोई जत्था नहीं पहुंचा। मंगलवार को दिल्ली कूच के लिए 100 के करीब किसान साधुवाली पहुंचे थे, जिन्हें बॉर्डर पार कर पंजाब जाने का प्रयास करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस जगह अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी किसान आंदोलन 2.0 पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
किसान आंदोलन 2.0 से यात्रीगण परेशान
16 फरवरी भारत बंद तक बॉर्डर सील
यह भी पढ़ें : Farmers Protest Live: पहले Kisan Andolan से अलग है, Farmer Protest 2.0 |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
