>>: भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण आंदोलन: जाटों ने भरी हुंकार, गजट नोटिफिकेशन होने तक जारी रहेगा आंदोलन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भरतपुर-धौलपुर व डीग के जाटों को केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर जयचोली के पास गुरुवार को 30वें दिन भी महापड़ाव जारी रहा। जटमासी व बिलोठ मोड पर चल रहे दो महापड़ावों को भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने स्थगित करने की घोषणा की।


संयोजक नेम सिंह फौजदार ने बताया कि 13 फरवरी को दिल्ली में आयोग के समक्ष राज्य के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गांधीवादी आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए बड़ी मजबूती के साथ जाट समाज की वकालत की है। यह महापड़ाव गांधीवादी तरीके से जब तक नोटिफिकेशन होगा तब तक जारी रहेगा। हम सरकार का आभार व्यक्त करते हैं और उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री के दखल से शीघ्र ही जो विगत 25 वर्ष से भरतपुर-धौलपुर के जाट समाज के युवाओं के साथ बड़ी विसंगति हो रही थी।


उसमें अब न्याय मिलेगा। सरकार एक कदम आगे बढ़ी है। हम दो कदम पीछे हटे हैं। जाट समाज ने धैर्य और गंभीरता का परिचय देते हुए गांधीवादी तरीके से अपनी मांग को रखा है। अध्यक्षता कर्णसिंह पहलवान पार ने की। इस अवसर पर कैप्टन जयसिंह फौजदार, गोविन्द सिंह, सुभाष मदेरणा नगला बीजा, चतरू सहना, सत्यवीर धौर्र, धर्मेंद्र सोलंकी, हुब्बी नेताजी, सौरभ फतेहपुर ने सम्बोधित किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.