>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
देवडूंगरी मालासेरी बनेगा धार्मिक टूरिस्ट सर्किट, रखी नींव Thursday 15 February 2024 02:24 PM UTC+00 राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्थल माता साडू की तपोस्थली देव डूंगरी मालासेरी पर भगवान देवनारायण जी की 1112 वीं जयंती मनाई जा रही है। यहां गुरुवार को केन्द्रीय संस्कृति एवं कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने केन्द्र की प्रसाद योजना के अन्तर्गत करीब 70 करोड़ की लागत के विभिन्न कार्यों की नींव रखी एवं भूमि पूजन किया। रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी मेघवाल ने मालासेरी डूंगरी से भरतपुर के गोवर्धन पर्वत तक रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इसके बाद भगवान देवनारायण मंदिर में जाकर दर्शन किए। मालासेरी में चल रहे सात कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दी । इसके बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ शिलान्यास किया। उन्होंने संबोधन के दौरान कहा कि केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत मालासेरी सहित अन्य मंदिरों का विकास किया जाएगा, जिसमें, बस सुविधा,रेस्टोरेंट,आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुव्यस्थित धर्मशाला निर्माण विशेष है । हम भी कमल वाले है...... प्रसाद योजना में होगा विकास चाला मालासेरी.........
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
