>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान में किसानों की बल्ले-बल्ले, गन्ने का बंपर उत्पादन, जल्द ही शुरू होगा गुड़ बनाने का कार्य Thursday 15 February 2024 07:21 AM UTC+00 Sriganganagar News : कमीनपुरा स्थित नई शुगर मिल में गन्ना पिराई तेजी के साथ चल रही है। इस बार किसानों को पंजाब के बराबर गन्ना का भाव 11 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 391 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से किया गया है। साथ ही 31 जनवरी तक गन्ना उत्पादक किसानों को दो किस्तों में 20 करोड़ 15 लाख रुपए का भुगतान कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने 330 रुपए से 50 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना का भाव बढ़ाकर 380 रुपए प्रति क्विंटल किया था। इस बार गन्ने का बंपर उत्पादन हुआ है। शुगर मिल में जल्दी ही गुड़ बनाने का कार्य शुरू होने की भी उम्मीद है। पिछले वर्ष 22 फरवरी को ही गुड़ बनाने का कार्य शुरू हुआ था। उल्लेखनीय है कि शुगर मिल में गन्ना पिराई सत्र 20 दिसंबर 2023 से शुरू हुआ था। शुरू के एक-दो दिन तक मिल में गन्ना पिराई शुरू नहीं हुआ। गन्ना पिराई की रफ्तार भी धीमी रही। एक बार दो-तीन दिन शुगर मिल में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण ब्रेक डाउन भी रहा। यह भी पढ़ें : डीएलएड कॉलेजों में कई सीटें खाली, अब एडमिशन को लेकर आई ये अपडेट एक लाख सात हजार बैग चीनी बनाई यह भी पढ़ें : दादा के सपनों को साकार करने अमेरिका से राजस्थान के इस गांव में पहुंची पोती, बच्चों के खिले चेहरे इस बार अधिक गन्ना पिराई होगी |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
