>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
शादी की तारीख तय करने से पहले पढ़ ले ये खबर, होगी आसानी Saturday 03 February 2024 06:28 AM UTC+00 इस महीने की शुरुआत से ही शादी की शुरुआत हो गई। इसके बाद लगातार आठ दिन गली-मोहल्लों में शहनाई की गूंज सुनाई देगी। पूरे महीने में बीस दिन विवाह के मुहूर्त हैं। महीने का आखिरी दिन भी 29 फरवरी को भी शहनाई बजेगी। पंडित जयदीप शर्मा ने बताया कि इस माह में 14 फरवरी को वसंत पंचमी का अबूझ मुहूर्त रहेगा। मई जून, अगस्त सितंबर में नहीं है मुहूर्त पंडित गोपाल शास्त्री ने बताया कि इस बार लीप ईयर होने के कारण फरवरी 29 दिन की होगी। केवल 9 दिन छोड़कर हर दिन बैंड-बाजा, बारात की धूम रहेगी। एक तरह से पूरे महीने विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त हैं। इस साल सर्वाधिक मुहूर्त वाला महीना फरवरी है। मई-जून और अगस्त-सितम्बर जैसे महीनों में तो विवाह मुहूर्त हैं ही नहीं। पूरे साल में शादी के लिए कुल 77 दिन शुभ मुहूर्त हैं। विवाह मुहूर्त अधिक होने के कारण आगामी दिनों में शादी वाले घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बैंड वालों की एडवांस बुकिंग है। हालात ये है कि बैंड भी समय निर्धारित कर रहे हैं। एक ही दिन में कई जगह की बुकिंग हैं, तो उसके अनुसार समय तय किया जा रहा है। बैंड नहीं मिलने पर ढोल की बुकिंग की गई है। इस शादी के शुभ मुहूर्त |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
