>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
इस जिले की नहरों को फिर खोलनी पड़ी, यह है कारण...देखें वीडियो Sunday 04 February 2024 06:22 AM UTC+00 राजसमंद झील से 42 गांवों की 10,500 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। 16 नवम्बर को दायीं नहर और 19 नवम्बर को बायीं नहर खोली गई थी। पहले बुवाई के लिए पानी उपलब्ध कराया गया। बायीं नहर को 18 जनवरी को बंद कर दिया था। अब फिर से इसे खोल दी गई है। झील से निकलने वाला पानी अंमित छोर तक पहुंचने में 20 से 22 दिन लगते हैं। सिंचाई विभाग के एक्सइएन प्रतीक चौधरी ने बताया क ि इससे आगामी 26 दिनों तक पानी की निकासी जारी रहेगी। दायीं नहर से पानी की निकासी पहले से जारी है। इसे अब जल्द बंद किया जाएगा। कुछ समय पश्चात किसानों की मांग पर इसे फिर से खोला जाएगा। उल्लेखनीय है कि 9 नवम्बर को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जल वितरण समिति की बैठक में बुवाई और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी थी। झील में पेयजल के लिए 16.50 फीट पानी रखा जाएगा। 29.80 फीट से घटकर जलस्तर 24 फीट आया |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
