>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
राजस्थान के इस शहर में रोबोट से होने लगी सीवरेज की सफाई Sunday 04 February 2024 06:49 AM UTC+00 सीवरेज की सफाई के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए इसकी सफाई रोबोट से कराने का निर्णय लिया गया। इसके तहत डीएलबी (डिपाटमेंट ऑफ लोकल बॉडी) की ओर से जिन नगर निकायों में सीवरेज के एसटीपी बने हैं, वहां के लिए रोबोट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके तहत दिसम्बर माह में नगर परिषद को एक (रोबोट) बैंडीकूट उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत करीब 38 लाख है। इससे गुरुवार को मालीवाड़ा क्षेत्र में सीवरेज के चेम्बर साफ किए गए। इसी क्रम में शुक्रवार को गोरा-काला भैरूजी के आस-पास के क्षेत्र में बने सीवरेज चेम्बरों को साफ किया गया। इससे रोबोट की भुजा 5 से 10 मीटर गहराई में जाकर कचरे को बाहर निकाल रही है। रोबोट को चलाने के लिए एक ऑपरेटर और एक हेल्पर की आवश्यकता है। रोबोट के साथ कम्पनी की ओर से ऑपरेटर भी दिया गया है। यह नगर परिषद के कार्मिकों को इसकी ट्रेनिंग देगा। इसके बाद इसे नगर परिषद के कार्मिक ऑपरेट करेंगे। इसमें नाइट विजन कैमरा, गैंस सेंसर, राबोटिक बॉल्टी भी जो कचरा बाहर निकालती है। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र में मात्र 1800 के करीब सीवरेज कनेक्शन है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
