भीलवाड़ा-शाहपुरा जिलों की सात विधानसभा सीटों पर हालिया चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों ने सर्वाधिक खर्चा किया। हालांकि इनमें से कोई चुनाव नहीं जीत सका। भीलवाड़ा से निर्दलीय अशोक कोठारी ने करीब सवा बारह लाख खर्च कर चुनाव जीता।
मोदी की सभा पर सर्वाधिक खर्चा
भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने सर्वाधिक खर्चा स्टार प्रचारकों की सभाओं पर किया। भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा पर प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से कुल 14. 27 लाख रुपए खर्च किया। कांग्रेस की स्टारक प्रचारक प्रियंका गांधी की दो सभाओं पर कुल छह लाख 20 हजार रुपए खर्चा होना बताया।
सीमा चालीस लाख
जिला निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों का चुनावी खर्च सार्वजनिक किया। चुनाव में अधिकतम सीमा चालीस लाख रुपए थी। हालांकि किसी एक का भी खर्चा चालीस लाख रुपए के आसपास नहीं पहुंचा।
त्रिवेदी सर्वाधिक, नाराणीवाल सबसे कम
राजस्थान निर्वाचन विभाग की वेबसाइट सीईओ राजस्थान के अनुसार, सातों सीटों पर सर्वाधिक खर्च में शीर्ष छह में से पांच कांग्रेस के प्रत्याशी है। इनमें सहाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र त्रिवेदी सबसे आगे रहे। उन्होंने सर्वाधिक 37,23,543 रुपए खर्च किए। भाजपा में सर्वाधिक खर्चा मांडल विधायक उदयलाल भडाणा ने 26,31,197 किया।
कांग्रेस प्रत्याशियों का खर्च
सहाड़ा- राजेन्द्र त्रिवेदी: 37, 23 ,543
शाहपुरा- नरेन्द्र रेगर: 30,89,805
मांडलगढ़- विवेक धाकड़: 29,94,040
मांडल- रामलाल जाट:. 25,71,396
आसीन्द- हगामी लाल: 23,79,336
जहाजपुर- धीरज गुर्जर: 14,36,339.52
भीलवाड़ा- ओम नाराणीवाल : 10,49,986
भाजपा विधायकों का चुनावी खर्चा
मांडल-उदयलाल भडाणा: 26,31,197.
जहाजपुर- गोपीचंद मीणाः 23,35,603
शाहपुरा- लालाराम बैरवा :- 23,33, 165
मांडलगढ़- गोपाल शर्मा : 22,73,740
आसीन्द- जब्बर सिंह सांखला: 20,58,728
सहाड़ा- लादू लाल पितीलया :.20, 36, 293
भीलवाड़ा का चुनावी हिसाब
भीलवाड़ा विधायक- अशोक कोठारी: 12,24,422
भाजपा प्रत्याशी- विट्ठलशंकर अवस्थी: 21,90,761.04
..................................................
अन्य प्रमुख प्रत्याशी
आसीन्द- धनराज गुर्जर: 17,59,533
शाहपुरा- कैलाश मेघवाल : 16,70,610
सहाड़ा- बद्रीलाल जाट: 14,44,769