>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Good News : 29 दिन के माह में 20 दिन रहेगी बैंड-बाजा बारात की धूम Thursday 01 February 2024 09:35 AM UTC+00 Kota News : साल 2024 शुरू होने के बाद फरवरी महीने में शादी विवाह के लिए 20 दिन शुभ मुहूर्त है। इस बार लीप ईयर होने के कारण फरवरी महीना 29 दिनों का होगा। ऐसे में फरवरी माह में केवल 9 दिनों को छोड़ दिया जाए तो हर दिन बैंड-बाजा बारात की धूम रहेगी। देखा जाए तो साल का यह पूरा महीना ही शादी विवाह समारोह का है। इस दौरान विवाह समारोह के अलावा भी अन्य कई तरह के मांगलिक कार्यों के लिए भी बड़ी संख्या में शुभ मुहूर्त है। नए साल में केवल फरवरी ही ऐसा महीना है जिसमें सबसे ज्यादा शादी विवाह के मुहूर्त है। इसके अलावा अन्य किसी महीने में नहीं है। कुछ महीने तो ऐसे भी हैं जिनमें मई और जून तथा अगस्त और सितंबर में विवाह मुहूर्त ही नहीं है। पूरे साल में शादी के लिए कुल 77 दिन शुभ मुहूर्त है। इस महीने की शुरुआत ही 1 फरवरी से बैंड-बाजा बारात से होगी। इसके बाद लगातार 8 दिनों तक शहनाई की गूंज सुनाई देगी।
पूरे महीने में 20 दिन विवाह के मुहूर्त है। वही महीने का आखिरी दिन भी 29 फरवरी को भी शहनाई बजेगी।
सावों की अधिकता से उत्साह |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
