>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
पांच साल से नहीं मिला बजट, दरकने लगे मंदिर Sunday 04 February 2024 11:46 AM UTC+00 पांच साल से नहीं मिला बजट, दरकने लगे मंदिर इनकी मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए विभाग से बजट मांगा जा रहा है, लेकिन पिछले पांच साल में विभाग से इसके लिए एक रुपया भी नहीं मिला। हालत यह है कि पुरातत्व महत्व के कई मंदिरों के भवन से पत्थर गिरने लगे है। कुछ भक्त मरम्मत कराने के लिए इच्छुक दिखे, लेकिन इस कार्य पर भारी भरकम राशि देखकर वे भी पीछे हट गए। जानकारी के अनुसार जिले में देववस्थान विभाग के अधीन 15 मंदिर एवं देवालय है। इनमें बूंदी शहर का प्रमुख मंदिर चारभुजानाथ एवं केशवरायपाटन का भगवान केशव का इन मंदिरों के भवन में काफी समय से मरम्मत व जीर्णोद्वार की दरकार है, लेकिन पांच साल में बजट नहीं मिलने से इस कार्य पर एक भी रुपया खर्च नहीं हुआ। केवल सेवा पूजा के लिए पुजारियों को बजट दिया जा रहा है। गिर रहे है छत और शिखर से पत्थर पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त दीवार से गिर रहा चूना मरम्मत के लिए भक्त आगे आए विभाग के अधीन जिले में 15 मंदिर व देवालय है। कई मंदिर परिसर में दीवार व छतें जर्जर हालत है। पुजारियों को सेवा पूजा की राशि नियमित रूप से दी जा रही है। पिछले पांच साल में मरम्मत के लिए कोई राशि नहीं आई है। केशवरायपाटन में मंदिर का जीर्णोद्वार स्वदेश दर्शन योजना में करवाया जाना है। हालांकि अभी डीपीआर नहीं बनी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
